फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of former BJP district panchayat member beating woman goes viral

गोरखपुर: भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य का महिला को पीटने का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Thu, 20 Oct 2022 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Oct 2022 01:31 PM IST
सार

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Video of former BJP district panchayat member beating woman goes viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडया।

विस्तार

गीडा थाना क्षेत्र के हरदिया पिछौरा गांव में मंगलवार की शाम एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागीरथी निषाद ने अपने पुत्र अभिषेक निषाद के साथ जमीन के विवाद में विधवा महिला के साथ अभद्रता की है। ट्विटर पर वीडियो आने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भागीरथी निषाद ने गांव की कुछ महिलाओं से जमीन खरीदी है। आरोप है कि जमीन की कीमत दिए बिना ही वह कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर विधवा महिला की बेरहमी से पिटाई की है।
विज्ञापन


वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला उनके सामने गिड़गिड़ा रही है और वह लात-घूंसे से उसे मार रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पीड़िता ने मंगलवार को ही डायल 112 पर दी थी। पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना के वक्त ही किसी ने वीडियो बना लिया था, जिसे बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed