{"_id":"636de58c3ad56c203415f4ef","slug":"victim-shopkeeper-shocked-to-hear-inspector-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: दरोगा बोले, चोरी तो नहीं हुई है न! काहे दौड़ रहे हो, सुनकर हैरान रह गया पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: दरोगा बोले, चोरी तो नहीं हुई है न! काहे दौड़ रहे हो, सुनकर हैरान रह गया पीड़ित
Fri, 11 Nov 2022 11:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:32 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी है। पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी जाएगी। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अगर पुलिसकर्मी ने ऐसा कहा है तो यह गंभीर बात है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
दरोगा बोले, चोरी तो नहीं हुई है न! घर जाओ, काहे दौड़ रहे हो। चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम पुलिस के एक दरोगा की यह बात सुनकर सब हैरान हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, गुलरिहा इलाके में चोरी करने पहुंचे युवकों के खटपट की आवाज सुनकर कुछ दुकानदार जग गए तो चोर सीसीटीवी कैमरा तोड़कर भागने लगे। दुकानदार पीछा किए और रास्ते में पुलिसकर्मी मिल गए। उन्हें लगा पुलिस मदद करेगी, लेकिन दरोगा ने पूरी घटना जानने के बाद दो टूक जवाब दे दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे दुकानदार ने इंस्पेक्टर को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के नाहरपुर के पास राकेश गुप्ता की स्टेशनरी की दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर बगल के कमरे में ही सो गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
एक ट्रक और किताबें बुधवार को पहुंचीं
लगभग 12.15 बजे कार से पहुंचे चोर पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर शटर का ताला तोड़ने लगे। आवाज सुनकर बगल के दुकानदार ने अंदर से ही गांव में रहने वाले अपने लोगों को फोन कर शोर मचाने लगा। गांव वाले जब तक पहुंचते चोर सरैया बाजार की तरफ भाग निकले।
चोर का पीछा करते दुकानदार जब सरैया पहुंचा तो वहां एक दरोगा कुछ पुलिसकर्मी के साथ मौजूद थे। दुकानदार ने उन्हें घटना की जानकारी दी तो पुलिसकर्मियों ने चोरों को पकड़ने की जगह दुकानदार को यह कहकर डांटकर भगा दिया कि कैमरा ही तो तोड़े हैं। चोरी तो नहीं हुई है। चोरों की हरकत सीसीटीवी फुटेज में भी कैद है।