फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   VHP Union Minister said Shriram temple will be built by public support

गोरखपुर में बोले विहिप के केंद्रीय मंत्री, श्रीराम मंदिर निर्माण में हर मत-मजहब के लोगों की ली जाएगी मदद

Tue, 05 Jan 2021 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
VHP Union Minister said Shriram temple will be built by public support
ram temple ayodhya - फोटो : पीएमओ
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज का कहना है कि राम मंदिर निर्माण में जो भी मदद करना चाहे उसका स्वागत है, चाहे वह किसी भी जाति, मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा को मानने वाला हो। उन्होंने कहा कि यह जनता का मंदिर है, इसलिए जनता के सहयोग से ही बनेगा। 14 जनवरी से घर-घर दस्तक दी जाएगी। मंदिर निर्माण की मुहिम से देश के 11 करोड़ परिवारों को जोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह पंकज गोरखपुर शहर के सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। विहिप के केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 14 जनवरी (मकर संक्रांति) से 27 फरवरी (माघी पूर्णिमा) के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह धन संग्रह नहीं, समर्पण निधि है। सहयोग राशि की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मंदिर प्रबंधन ने 10 रुपये, 100 रुपये और एक हजार रुपये के कूपन तैयार किए हैं। इससे ज्यादा सहयोग के लिए रसीद की व्यवस्था है। इस महाअभियान में आरएसएस और उसके वैचारिक परिवार के कार्यकर्ता लगे हैं। कार्यकर्ता देश के चार लाख गांवों में जाकर 11 करोड़ परिवारों से संपर्क स्थापित करेंगे। सभी रामभक्तों से सहयोग की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर जाति, मत, मजहब, क्षेत्र व भाषा के लोगों के सहयोग से भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। यह राष्ट्र मंदिर होगा। 477 सालों के संघर्ष व बलिदान के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसमें जनसहभागिता जरूरी है। गोरखपुर सहित देश के अलग-अलग शहरों में समर्पण निधि के कार्यालय खुल चुके हैं।   

विश्व का भव्य व अनूठा राम मंदिर

राजेंद्र सिंह ने बताया कि 70 एकड़ में तीन तल के राम मंदिर के साथ रामकुंड, यज्ञशाला, सामूहिक अनुष्ठान मंडप, वैदिक अनुष्ठान मंडप, हनुमानगढ़ी, रामलला के पूर्णकालिक दर्शन मंडप का निर्माण किया जाएगा। उत्खनन के दौरान जो अवशेष मिले हैं, उनको रखने के लिए संग्रहालय का निर्माण होगा। सत्संग भवन, गुरु वशिष्ठ पीठ, ध्यान और मनन केंद्र, मुक्ता काशी का मंच, भरत प्रसाद मंडप, सीता रसोई का निर्माण होना है। आधुनिक सुविधा युक्त दीप स्तंभ, प्रशासनिक भवन, तीर्थ यात्रियों के लिए आवासीय भवन, नक्षत्र वाटिका और रामायण कालीन औषधीय पौधों को नर्सरी भी बनेगी।
 
तैयारियों की समीक्षा
विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह ने समर्पण निधि अभियान से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में आरएसएस गोरक्ष प्रांत के प्रचारक सुभाष, प्रांत प्रचार प्रमुख उपेंद्र प्रसाद द्विवेदी, विहिप के संगठन मंत्री प्रदीप पांडेय, प्रांत सह संगठन मंत्री परमेश्वर, पूर्णेंदू शाही, जगदंबा मल्ल, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, बजरंग दल के दुर्गेश त्रिपाठी, पुनीत पांडेय, संजय राव, मनोज गौड़, डॉ. डीके सिंह, अमरजीत, सौरभ अग्निहोत्री, मुरली मनोहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed