{"_id":"6a1fc7a271a9b6537807e65f","slug":"vhp-city-president-amit-verma-was-attacked-in-gorakhpur-chauri-chaura-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विहिप नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट, गंभीर रूप से हुए घायल, लूट के भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विहिप नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट, गंभीर रूप से हुए घायल, लूट के भी आरोप
Wed, 03 Jun 2026 11:51 AM IST
मयूर शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: मयूर शर्मा
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:51 AM IST
सार
गोरखपुर में विहिप नगर अध्यक्ष अमित वर्मा पर कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों पर लूटपाट के आरोप भी लगे हैं।
विज्ञापन
दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में घायल हुए विहिप नगर अध्यक्ष अमित वर्मा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर-11 निवासी सर्राफा व्यवसायी और विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित वर्मा पर मंगलवार देर रात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अमित वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर नगर पंचायत के कुछ युवक उन्हें जबरन खींचकर एक कमरे में ले गए और बंद कर दिया। आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार हमलावरों ने उनकी सोने की चेन, मोबाइल और जेब में रखी नकदी भी छीन ली। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, घटना को लेकर क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।