{"_id":"6504b973f28eb44961056c24","slug":"verification-of-colonies-completed-responsibility-will-be-handed-over-to-municipal-corporation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-307207-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कॉलोनियों का सत्यापन पूरा, नगर निगम को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कॉलोनियों का सत्यापन पूरा, नगर निगम को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
विज्ञापन
नगर निगम और जीडीए अधिकारियों की बैठक में लिया जाएगा हस्तांतरण पर फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तारामंडल क्षेत्र में जीडीए की 12 कॉलोनियां जल्द ही नगर निगम को सौंप दी जाएंगी। यहां की साफ सफाई, बिजली और पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। जीडीए के प्रस्ताव पर नगर निगम और जीडीए अधिकारियों ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन कॉलोनियों में हुए विकास कार्यों में जो कमी है, उसे दुरुस्त कराने के लिए जीडीए की ओर से नगर निगम को बजट दिया जाएगा। हालांकि अभी इस निर्णय नहीं हो सका है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीडीए की कॉलोनियों को नगर निगम को सौंपने का निर्देश दिया है। इस वजह से 12 कॉलोनियों का हस्तांतरण किया जाएगा। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर बनी संयुक्त कमेटी ने सभी 12 कॉलोनी का सर्वे किया है। इन काॅलोनियों में नाली, सड़क, बिजली सहित अन्य जो कमियां हैं, उनको दूर करने के लिए जीडीए की ओर से नगर निगम को खर्च उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर भी तैयारी चल रही है।
इन कॉलोनियों के लिए तैयार किए जा रहे प्रस्ताव
कॉलोनी का नाम-आवंटित भवन/भूखंड
यशोधरा कुंज आवासीय योजना-252
अमरावती निकुंज आवासीय योजना-057
कारपोरेट पार्क योजना-041
बुद्ध विहार आवासीय योजना पार्ट ए-410
बुद्ध विहार आवासीय योजना पार्ट बी-351
वसुंधरा एनक्लेव प्रथम आवासीय योजना-241
वसुंधरा एनक्लेव द्वितीय आवासीय योजना-241
वसुंधरा एनक्लेव तृतीय आवासीय योजना-049
लोहिया एन्क्लेव आवासीय योजना फेज 01-492
लोहिया एन्क्लेव आवासीय योजना फेज 02-404
वैशाली आवासीय योजना-152
बुद्ध विहार आवासीय योजना पार्ट सी-356
आम्रपाली आवासीय योजना-021
सिद्धार्थपुरम विस्तार आवासीय योजना-263
गोलघर व्यवसायिक कांपलेक्स-199
लेकव्यू अपार्टमेंट आवासीय योजना-192
गौतम विहार विस्तार आवासीय योजना-210
वर्जन
कॉलोनियों के हस्तांतरण के प्रस्ताव पर निगम और जीडीए की संयुक्त टीम ने सत्यापन पूरा कर लिया है। इसमें अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए नगर निगम ने बजट की मांग की है। जल्द ही हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
आनंदवर्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए