{"_id":"64819f9729cf0e2ad90e1609","slug":"vehicles-will-run-through-traffic-signals-at-eight-more-intersections-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: आठ और तिराहे-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल से चलेंगे वाहन, जल्द शुरू हो सकता है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: आठ और तिराहे-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल से चलेंगे वाहन, जल्द शुरू हो सकता है काम
Thu, 08 Jun 2023 02:59 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:59 PM IST
सार
एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल लगने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिली है। आठ और तिराहे-चौराहों को चिन्हित किया गया है, जहां ट्रैफिक सिग्नल लगने हैं। यातायात पुलिस ने प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम को भेज दिया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही गोरखपुर शहर के आठ और तिराहे-चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल से यातायात का संचालन होगा। जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने इन तिराहे और चौराहों को चिह्नित कर नगर निगम को प्रस्ताव भेज दिया है। इनमें हर्बर्ट बंधा तिराहा, फलमंडी चौराहा, कैंट चौराहा, विजय चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखनाथ मंदिर तिराहा, एमपी पॉलिटेक्निक, हरिओम नगर तिराहा शामिल हैं।
विज्ञापन
शुरुआत में शहर के 21 चौराहों को ट्रैफिक लाइट से लैस कराकर वहां पर जाम से मुक्ति दिलाने की सफल कोशिश करने वाली यातायात पुलिस अब आठ और चौराहों पर कवायद कर दी है। यातायात पुलिस का मानना है कि इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद लोगों को जाम से राहत मिलेगा और परेशान नहीं होना पड़ेगा। यानी अब शहर के 29 चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की लाल, पीली और हरी लाइटें जलेंगी।
विज्ञापन
दरअसल यातायात विभाग के सर्वे में यह बात निकल कर आई कि चिह्नित किए गए इन तिराहे व चौराहे पर लोग मनमर्जी से वाहन चलाते हैं। एक साथ दोनों तरफ से गाड़ियों के आने की वजह से लंबा जाम लग जाता है। इससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। इनमें से कुछ जगहों पर ट्रैफिक पुलिस यातायात को मैनुअल संचालित करती है, लेकिन अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू: जमानतदारों को पुलिस ने भेजा नोटिस, लेंगे इकरारनामा
अभी रोजाना जाम में फंसते हैं लोग
हरिओनगर, हर्बर्ट बंधा हो चिन्हित किए गए अन्य चौराहें, सभी जगहों पर जाम रोजाना लगता है। हरिओमनगर के पास सभी स्कूल होने की वजह से इस तिराहे पर छुट्टी के समय बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान होते हैं। दरअसल, डीएम आवास की ओर से आने वाले, दीवानी कचहरी से आने वाले और एसएसपी आवास की ओर से आने वाले वाहन तिराहे पर आपस में एक दूसरे को क्रॉस करते हैं और अगर यहां पर किसी ने कोई गलती की तो फिर जाम के साथ हादसे का भी डर बना रहता है।
आए दिन यह स्थिति देखने को मिलती भी है। गाड़ियों की टक्कर हो जाती है। यही हाल हर्बर्ट बंधे का भी है। यहां पर राजघाट पुल से पहले मुड़ने के चक्कर में लोग दूसरे लेन को जाम कर देते है। अपने वाहन को निकालने के चक्कर में अचानक आगे आ जाते है और जाम लग हाता है।
इसे भी पढ़ें: नगर आयुक्त की भी नहीं सुनते मातहत: सब हैरान, गैसीफायर शवदाह गृह से लगी लकड़ी वाले की निजी दुकान
इन स्थानों पर लगे हैं ट्रैफिक सिग्नल
नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर, रूस्तमपुर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, यूनिवर्सिटी चौराहा, गोलघर चौराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौक, आंबेडकर चौक, छात्रसंघ चौराहा, यातायात चौराहा, पादरी बाजार चौक, असुरन चौराहा, बरगदवां चौराहा, अग्रसेन चौराहा और खंजाची चौराहा।