फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vehicles that usually crawl were seen speeding for the first time.

Gorakhpur News: फ्लाईओवर शुरू हुआ तो तेज हुई वाहनों की रफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Vehicles that usually crawl were seen speeding for the first time.
गोरखपुर। जिले का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर बृहस्पतिवार को जनता के लिए खुला तो वाहनों की रफ्तार तेज हो गई। रेंगकर चलने वाले वाहन सरपट दौड़ते दिखे। हालांकि फ्लाईओवर पर जनता की आवाजाही का पहला दिन रहा, इसलिए कुछ लोग आने-जाने की दिशा को लेकर कंफ्यूज दिखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर सवा दो बजे फ्लाईओवर के शुरू होने से ट्रांसपोर्टनगर से लेकर देवरिया बाईपास तक जगह-जगह पर लगने वाला जाम बृहस्पतिवार को गायब रहा। न तो वाहन देवरिया बाईपास क्रॉसिंग, रुस्तमपुर चौराहा, फलमंडी चौराहा व ट्रांसपोर्टनगर के पास रेंगते मिले और न लोगों को सड़क क्रॉस करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हां, टीपीनगर चौकी के पास सड़क खाली मिली तो ऑटोचालक बीच सड़क पर सवारी भरते व उतारते मिले। इससे यहां थोड़ी जाम की स्थित दिखी।
विज्ञापन

वहीं फ्लाईओवर के ऊपर से होकर पैडलेगंज की तरफ जाने वाले लोग जहां आराम से आवाजाही करते मिले तो देवरिया की तरफ जाने वाले मार्ग से लोग फ्लाईओवर से उतरकर अपने गंतव्य को आ-जा रहे थे। उद्घाटन की वजह से एक रोड ब्लॉक होने के कारण लोगों को जाने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब बचने लगा 10 से 20 मिनट
खलीलाबाद निवासी साहित्य राज गोरखपुर में रहकर जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि वे फ्लाईओवर से होकर टीपीनगर से देवरिया बाईपास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक महज तीन मिनट में पहुंच गए। अभी तक ये दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट तक लग जाता था। तारामंडल निवासी आदर्श यादव ने बताया कि वे पैडलेगंज की तरफ से फ्लाईओवर पर चढ़े और करीब तीन मिनट में ही पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पहुंच गए, जबकि पहले 10 से 12 मिनट लगता था। जाम और धूल का भी सामना करना पड़ता था। विजय यादव ने बताया कि पैडलेगंज से तारामंडल पहुंचने में पहले 20 मिनट का वक्त लगता था लेकिन अब तक ये दूरी 10 मिनट में ही तय होने लगी है। अपनी बहन सुष्मिता चंद के साथ फ्लाईओवर देखने निकलीं अर्पिता चंद कौशिक ने बताया कि फ्लाईओवर खुला तो जाम से मुक्ति मिल गई। आज पहली बार फर्राटे के साथ स्कूटी चलाने का मौका मिला। हां, इस पुल की फिनिशिंग पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed