{"_id":"5f0757e08ebc3e638a7f3b84","slug":"van-vibhag-ka-chhapa-gorakhpur-news-gkp3575929154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वन्य जीव तस्करों का पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वन्य जीव तस्करों का पकड़ा
विज्ञापन
तीन वन्य जीव तस्करों का पकड़ा
जंगली सुअर, सियार और गोहटी पकड़कर वाहन से ले जा रहे थे तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
सुकरौली। हाटा कोतवाली के पिड़रा गांव के पास बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने तीन वन्य जीव तस्करों को पकड़ा। इन्हें पुलिस पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
सुकरौली ब्लॉक के पिड़रा गांव के घुरदास टोले के समीप बृहस्पतिवार को कुछ लोग वन्य जीवों को पकड़ रहे थे। सूचना पर रेंजर राजेश कुशवाहा पहुंचे और तीन तस्करों को वाहन सहित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने पशु अस्पताल सुकरौली में पशुओं की जांच कराई और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मिले वन्य जीव तस्करों ने दो सियार, पांच जंगली सुअर और एक गोहटी(जल में पाया जाने वाले नेवले की तरह का जीव) थी। इसमें एक सियार मर चुका था। तस्करों ने बताया कि वे इन जानवरों को नेपाल ले जाकर बेंचते थे। वन विभाग की टीम में वन दरोगा इंद्रजीत पटेल, वन रक्षक, शत्रुघ्न ठाकुर, राजेश, रामदुलारे भी शामिल रहे।
रेंजर राजेश कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए तीन तस्करों व बरामद गाड़ी को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस को सौंप दिया गया है। जानवरों को जंगल में छोड़ा जाएगा। वहीं तस्करों पर वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।