फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaishali 11, Gorakhdham arrived late by eight hours, one flight cancelled.

Gorakhpur Weather: वैशाली 11, गोरखधाम आठ घंटे की देरी से आई, एक फ्लाइट कैंसिल

Tue, 16 Jan 2024 07:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Vaishali 11, Gorakhdham arrived late by eight hours, one flight cancelled.
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
कोहरे व खराब मौसम के चलते ट्रेन और हवाई सेवा प्रभावित हुई है। सोमवार को वैशाली एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से आई। इसके अलावा गोरखधाम भी आठ घंटे लेट थी। खराब मौसम के चलते गोरखपुर से दिल्ली के बीच स्पाइस जेट की एक फ्लाइट भी कैंसिल करनी पड़ी।
विज्ञापन


करीब 15 दिन से मौसम खराब है। सबसे अधिक दिक्कत लखनऊ से दिल्ली के बीच है। आधी रात से लेकर दोपहर तक घने कोहरे के चलते ट्रेनों की टाइमिंग बिगड़ गई है। सोमवार को वैशाली एक्सप्रेस लेट से दिल्ली पहुंची। वहीं दिल्ली से रविवार को चली वैशाली एक्सप्रेस सोमवार को सुबह 9:20 बजे के स्थान पर रात में 8:20 बजे गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन


यही हालत गोरखधाम एक्सप्रेस का भी रहा। यह ट्रेन भी आठ घंटे लेट पहुंची। सोमवार को बठिंडा स्टेशन से ही यह ट्रेन करीब 10 घंटे की देरी से रवाना की गई। इसके मंगलवार को भी देर से आने की संभावना है। इसके अलावा सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी भोर में पौने चार बजे के बजाय सुबह साढ़े सात बजे गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


निराश हुए हवाई जहाज के यात्री
गोरखपुर से दोपहर में दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट सोमवार को कैंसिल हो गई। स्टेशन डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि खराब मौसम के कारण कंपनी की तरफ से इस फ्लाइट की उड़ान स्थगित करने की सूचना मिली थी, जिससे यात्रियों को अवगत करा दिया गया। अन्य फ्लाइटों की उड़ान समय से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed