फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaccine enough people not coming for vaccination

गोरखपुर: वैक्सीन पर्याप्त, टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे लोग

Sun, 10 Oct 2021 02:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 10 Oct 2021 02:53 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, करीब ढाई माह पहले लोग वैक्सीन की कमी के कारण टीका नहीं लगवा पा रहे थे। लोगों को बूथों से लौटना पड़ रहा था। अब शासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल रही है तो लोग टीका लगवाने आगे नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Vaccine enough people not coming for vaccination
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए शासन की ओर से विभाग को पर्याप्त वैक्सीन मिल रही है, लेकिन अब लोगों के कदम बूथों तक नहीं पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि 64 बूथों पर 11971 लोग ही टीका लगवाने आए। इनमें दूसरी डोज वालों की संख्या 9367 और पहली डोज वालों की संख्या 2604 रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करीब ढाई माह पहले लोग वैक्सीन की कमी के कारण टीका नहीं लगवा पा रहे थे। लोगों को बूथों से लौटना पड़ रहा था। अब शासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल रही है तो लोग टीका लगवाने आगे नहीं आ रहे हैं। विभाग ने इस समस्या से निजात के लिए आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्कर की मदद लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इनके जरिए ऐसे लोगों को बूथों तक लाना है, जिन्हें अब तक कोई डोज नहीं लगी है। विभाग ऐसे लोगों की सूची तैयार करवाने में जुटा है, जिससे 35 लाख के लक्ष्य को हासिल कर सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। अब लोग बूथों पर कम पहुंच रहे हैं। दोपहर होते-होते बूथों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोगों से अपील है कि जो लोग टीका नहीं लगवाएं हैं, वह जरूर टीका लगवाएं। साथ ही दूसरी डोज लगवाने वाले भी टीकाकरण के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed