फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   vaccination team will be doubled in every block of gorakhpur

कोरोना पर वार जारी: गोरखपुर के हर ब्लाक में दोगुना की जाएंगी टीकाकरण की टीम, सीएमओ ने दिया निर्देश

Sat, 19 Jun 2021 04:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Jun 2021 04:40 PM IST
सार

  • 18 वर्ष से अधिक उम्र के 5.67 लाख लोगों को लगी है टीके की पहली डोज
  • जिले में कुल 28 लाख लोगों का होना है टीकाकरण

विज्ञापन
vaccination team will be doubled in every block of gorakhpur
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले में टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए उपलब्ध टीम बढ़ाई जाएंगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षकों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक ब्लॉक में अभी 10 टीम कार्य कर रही हैं। इनके अतिरिक्त 10 टीम और बनाई जाएं और सभी को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले में फिलहाल 18 वर्ष से अधिक उम्र के 5.67 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। विभागीय आंकलन के मुताबित कुल 28 लाख लोगों का टीकाकरण होना है।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि एक टीकाकरण टीम तीन लोगों की होगी। जिले में  कुल 21 सीएचसी, नौ पीएचसी, 57 एडिशनल पीएचसी, 23 अर्बन हेल्थ पोस्ट, 530 एएनएम सब सेंटर और पांच विशेष अस्पताल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी, पीएचसी, एपीएचसी और एएनएम सब सेंटर जिले के 19 ब्लॉको के अंतर्गत आते हैं। जुलाई माह में कलस्टर अप्रोच के साथ प्रस्तावित टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य इकाई के अंतिम पायदान तक जाकर सेवाएं दी जानी हैं जिनके लिए अतिरिक्त टीकाकरण टीम की आवश्यकता होगी। इसे देखते हुए टीम बढ़ाने और उसे प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त टीम यथाशीघ्र प्रशिक्षण प्राप्त कर टीकाकरण में योगदान देगी।

 

टीकाकरण की स्थिति

सहायक शोध अधिकारी के. पी. शुक्ला का कहना है कि 18 से 44 आयु वर्ग में जिले में करीब 1.58 लाख लोगों ने कोविड टीके की पहली डोज ली है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के करीब चार लाख लोग टीके की पहली डोज ले चुके हैं। इस आयु वर्ग के  88, 436 लोग टीके की दूसरी डोज भी ले चुके हैं। 18 वर्ष से अधिक के सभी आयुवर्ग के करीब एक लाख लोग टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। सभी को दूसरी डोज देने और कलस्टर लेवल पर अभियान चलाने के लिए अतिरिक्त टीम की आवश्यकता होगी।

टीकाकरण के लिए आगे आएं
कोविड टीके और टीकाकरण टीम की कमी अभियान के आड़े नहीं आने दी जाएगी। कोविड के मामले कम हुए हैं और ऐसे में लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
डॉ.सुधाकर पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed