फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vaccination: health workers

वैक्सीनेशन : डेढ़ हजार स्वास्थ्य कर्मी फिर छूट गए

Sun, 07 Feb 2021 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vaccination: health workers
वैक्सीनेशन : डेढ़ हजार स्वास्थ्य कर्मी फिर छूट गए
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में पंजीकृत करीब डेढ़ हजार स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वैक्सीनेशन से छूट गए हैं। वहीं काफी तादाद उनकी भी है जिनका नाम कोविन पोर्टल से गायब हो गया है। इसकी वजह से ये स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं।
जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण पूरा हो गया है। पहले चरण में करीब 25755 स्वास्थ्यकर्मी पंजीकृत रहे। इसमें से 28 फीसदी स्वास्थ्यकर्मी अब भी वैक्सीनेशन से बचे हुए हैं। कई डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के नाम पोर्टल से गायब हैं। इसमें सरकारी व निजी अस्पताल दोनों ही शामिल है। आयुर्वेद विभाग की सूची में सात डॉक्टरों के नाम पोर्टल पर नहीं मिल रहे हैं। यह डॉक्टर सीएमओ कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत निजी अस्पताल संचालकों द्वारा भेजी गई सूची में हुई है। जिले में 668 निजी अस्पताल, क्लीनिक, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी सेंटर हैं। यहां पर 16 हजार डॉक्टर व कर्मचारी तैनात हैं। निजी अस्पतालों से करीब 14 हजार लोगों के नाम पोर्टल पर अपलोड हुए हैं।
विज्ञापन

कई बड़े डॉक्टर सूची से हुए गायब
शहर के कुछ बड़े डॉक्टरों के नाम पोर्टल की सूची से गायब हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से जुड़े एक सेवानिवृत्त चिकित्सक के परिवार का नाम ही इस सूची में नहीं है। इस परिवार में तीन सदस्य डॉक्टर हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में महज 20 फ़ीसदी कर्मचारियों के नाम कोविन पोर्टल पर अपलोड हुए हैं। इसके संचालक ने बताया कि कुल 97 कर्मचारियों का नाम भेजा गया था। 22 कर्मचारियों को ही वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद है नए नामों की एंट्री
एडिशनल सीएमओ व टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे लोगों की शिकायतें मिल रही हैं जिनके नाम सूची में नहीं हैं। सूची में कुछ नाम चढ़ाए ही नहीं गए हैं। कुछ नाम अपलोड होने के बाद गायब हो गए हैं। ऐसा भी हुआ है कि नाम या मोबाइल नंबर अथवा किसी अन्य सूचना में गड़बड़ी होने की वजह से नाम नहीं मिल रहा है। प्रयास होगा कि 15 फरवरी को होने वाले मापअप राउंड में इन छूटे हुए लोगों को वैक्सीन लगा दी जाए।

1494 की रिपोर्ट निगेटिव, एक में मिला संक्रमण
गोरखपुर। शनिवार को कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 1494 निगेटिव व एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह ग्रामीण क्षेत्र का है। शहर के किसी व्यक्ति में संक्रमण नहीं मिला है। जिले में संक्रमितों की संख्या 21425 हो गई। 360 की मौत हो चुकी है। 20987 स्वस्थ भी हुए हैं। 78 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कोरोना से बचाव की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed