{"_id":"60e9ff3f8ebc3e1354767341","slug":"vaccination-dispute-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp40138396","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में वैक्सीन लगवाने को लेकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में वैक्सीन लगवाने को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में वैक्सीन लगवाने को लेकर किया हंगामा
गोरखपुर। संक्रामक रोग अस्पताल में टीका लगवाने के लिए शनिवार को उमड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। युवा पहले से बुकिंग स्लॉट का हवाला देकर टीका लगवाने के लिए कतार तोड़कर आगे खड़े हो गए। इस पर पहले से लगे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने युवाओं को समझाया भी लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद युवा सीएमओ कार्यालय पहुंच गए जहां से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। बताया जाता है कि अन्य बूथों पर वैक्सीन न होने की वजह से संक्रामक रोग अस्पताल में भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी।
उमस भरी गर्मी में लाइन लगाकर लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच कुछ युवा पहले से स्लाट बुक कर आने का हवाला देते हुए लाइन में आगे जाकर लग गए। इसका नागरिकों ने विरोध किया। युवाओं का कहना था कि उन्होंने स्लाट बुक करते समय दोपहर 12 बजे से एक बजे तक का समय लिया है इसलिए उन्हें उसी समय के बीच टीका लगाया जाए। आन स्पाट पंजीकरण कराने वालों को बाद में मौका दिया जाए। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि युवा रजिस्ट्रेशन के बाद कही भी टीका लगवा सकते हैं। अब बूथों पर उम्र की बाध्यता खत्म कर दी गई है।
तीसरे दिन दो संक्रमितों की मौत, चार पॉजिटिव मिले
गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के मामले कम तो हो गए हैं, लेकिन मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों के अंदर चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शनिवार की बात करें तो बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती दो संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इसमें एक की उम्र 35 वर्ष और दूसरे की 90 वर्ष थी। दोनों शहर के रहने वाले थे। वही मरीजों की बात करें तो चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक शहरी क्षेत्र और तीन ग्रामीण क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 59319 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 58414 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 846 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 59 रह गए हैं।