फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Usha and Seema secured first place, Amit Srivastava second, and Neetu Srivastava third.

Gorakhpur News: चित्रगुप्त सभा महिला समिति की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता

Sat, 18 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Usha and Seema secured first place, Amit Srivastava second, and Neetu Srivastava third.
गोरखपुर। चित्रगुप्त सभा महिला समिति की ओर से शुक्रवार को चित्रगुप्त मंदिर सभागार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में महिला समिति की सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पात्रों का आकर्षक प्रस्तुतीकरण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समिति की संयोजिका राखी वर्मा, गीता श्रीवास्तव, बिंदु रानी, अनीता श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव और अल्पना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं राष्ट्रगान के साथ किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, सृजनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में रंग-बिरंगी वेशभूषा, प्रभावी मंच प्रस्तुति और रचनात्मक अभिव्यक्ति ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उषा और सीमा संयुक्त रूप से प्रथम, अमित श्रीवास्तव द्वितीय तथा नीतू श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में महिला समिति की सह-संयोजिका निधि श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed