फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Used to commit forgery by selling other land a woman and land mafia arrested

Gorakhpur News: दूसरे की जमीन बेचकर करते थे जालसाजी, एक महिला व भू-माफिया गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Aug 2023 11:45 AM IST
सार

बहरामपुर कुसम्ही निवासी कमलेश यादव विंध्यवासिनी ट्रेडर्स के नाम से फर्म बनाकर प्रापर्टी का काम करता है। कमलेश ने जमीन दिखाई और 25 लाख 20 हजार रुपये ले लिए। जमीन नीतू सिंह के नाम पर थी। बाद में इन लोगो ने अन्नू नामक महिला को नीतू सिंह बनाकर जमीन बैनामा कर दिया। लेकिन, कब्जा नहीं दिया।

विज्ञापन
Used to commit forgery by selling other land a woman and land mafia arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

रिटायर फौजी को दूसरे की जमीन बेचकर 25.20 लाख रुपये की जालसाजी करने वाले भू-माफिया व उसकी साथी महिला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अन्नू देवी ने खुद को नीतू सिंह बताकर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर उनकी अवैध कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। आरोपियों की पहचान एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर अहिरबाती निवासी कमलेश यादव व गुलरिहा के नाहरपुर निवासी अन्नू देवी पत्नी शैलेंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि रिटायर्ड फौजी सादाब आलम की पत्नी दानिश परवीन ने करीब 20 दिन पहले तहरीर देकर बताया कि बहरामपुर कुसम्ही निवासी कमलेश यादव विंध्यवासिनी ट्रेडर्स के नाम से फर्म बनाकर प्रापर्टी का काम करता है। बताया कि कमलेश ने जमीन दिखाई और 25 लाख 20 हजार रुपये ले लिए। जमीन नीतू सिंह के नाम पर थी। बाद में इन लोगो ने अन्नू नामक महिला को नीतू सिंह बनाकर जमीन बैनामा कर दिया। लेकिन, कब्जा नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर एम्स पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई। सोमवार को पुलिस ने प्रापर्टी डीलर कमलेश व फर्जी नीतू बनी महिला अन्नू को गिरफ्तार कर लिया। कमलेश पर एम्स, खोराबार व चौरी चौरा में 7 केस दर्ज है। जिसमे से 6 जमीन जालसाजी के हैं। वह भूमाफिया है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed