फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Used to comment on way then caught hold of hand by entering house arrested

गोरखपुर में छेड़खानी: रास्ते में करता था कमेंट फिर घर में घुसकर पकड़ लिया हाथ, गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Jul 2023 12:37 PM IST
सार

चौकी इंचार्ज शेर बहादुर यादव ने बताया कि आरोपी काफी मनबढ़ किस्म का है और उसने घर में घुसकर छेड़खानी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

 

विज्ञापन
Used to comment on way then caught hold of hand by entering house arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में राजघाट पुलिस ने सोमवार को घर में घुसकर छेड़खानी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक पहले रास्ते में कमेंट करता था और फिर रविवार को अकेला पाकर किशोरी के घर में घुसकर उसका हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


आरोपी ने उससे छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान सिकरीगंज के डूघरा गांव निवासी अनिल मौर्या के रूप में हुई है। वह वर्तमान में राजघाट के अमरूदबाग में रहता है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मां ने केस दर्ज कराया है। किशोरी ने बताया कि आरोपी आए दिन रास्ते में अश्लील टिप्पणी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में गई दरोगा की जान: भोजन बनाकर इंतजार कर रही थी रंजना, आई मौत की खबर
 

लोकलज्जा की वजह से घरवालों को बात नहीं बताई। सोची कि अगर, घरवाले जानेंगे तो दो परिवारों में विवाद हो जाएगा। लेकिन, आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और फिर उसका मन गया। रविवार को जब किशोरी घर में अकेली थी तो आरोपी उसके घर में घुस गया। हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा।

इसे भी पढ़ें: नेपाल के पानी से बाढ़ आई तो गोरखपुर के बांध झेल नहीं पाएंगे, ग्रामीण बोले- मचेगी तबाही

किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। मां के साथ थाने पहुंचकर किशोरी ने केस दर्ज कराया और फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चौकी इंचार्ज शेर बहादुर यादव ने बताया कि आरोपी काफी मनबढ़ किस्म का है और उसने घर में घुसकर छेड़खानी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed