{"_id":"5e4552c28ebc3ee5d5222ba9","slug":"uruwa-police-and-cyber-team-arrested-fraudster-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं का छात्र जालसाजी से करता था बैंक अकाउंट साफ, साइबर टीम ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं का छात्र जालसाजी से करता था बैंक अकाउंट साफ, साइबर टीम ने किया गिरफ्तार
Thu, 13 Feb 2020 07:14 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर (धुरियापार)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर (धुरियापार)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Feb 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जालसाज।
- फोटो : अमर उजाला।
उरुवा पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक जालसाज को पकड़ने में कामयाब रहे। जो एटीएम व बैंक खातों से पैसे निकालने का काम करता था। उसके पास से पुलिस ने आठ मोबाइल, एक सोने की चेन, एक जोड़ी नाइक जूता व एक स्मार्ट घड़ी बरामद किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष उरुवा दिनेश कुमार ने घटना के बावत बताया कि इसके खिलाफ अक्टूबर वर्ष 2019 में उरुवा थाने में एक आईटी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसकी जांच चल रही थी इसी बीच पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि इस घटना से जुड़ा एक युवक गोरखपुर में जटेपुर तिराहे पर अपने साथियों से वार्ता कर रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे घेर कर वही दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल यादव पुत्र महेंद्र निवासी चोंडर खास थाना उरुवा बताया। उक्त युवक जुबली इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र है। उरुवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन