फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Urdu Academy Award to many including Mahesh Ashk and Wafa Gorakhpuri

Gorakhpur: महेश अश्क और वफा गोरखपुरी सहित कई को उर्दू अकादमी पुरस्कार, अकादमी ने 2019-21 के नामों का किया एलान

Thu, 26 Jan 2023 03:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Jan 2023 03:29 PM IST
सार

गोरखपुर जिले की जिन शख्सीयतों को साहित्यिक व सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है, उनमें बराये कौमी यकजहती टीएन श्रीवास्तव ‘वफा गोरखपुरी’ और बराये कौमी यकजहती महेश अश्क शामिल हैं। इन्हें एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
Urdu Academy Award to many including Mahesh Ashk and Wafa Gorakhpuri
उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से बुधवार को वर्ष 2019 और 2021 के कई पुरस्कारों की घोषणा की गई। पुरस्कारों की अगल-अलग श्रेणी में शहर के कई लोगों के नाम शामिल हैं। पुरस्कृत होने वालों ने इसके लिए खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन


जिले की जिन शख्सीयतों को साहित्यिक व सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है, उनमें बराये कौमी यकजहती टीएन श्रीवास्तव ‘वफा गोरखपुरी’ और बराये कौमी यकजहती महेश अश्क शामिल हैं। इन्हें एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनके अलावा बाबा-ए-उर्दू मौलवी अब्दुल हक इनाम बराये फरोग उर्दू अदब, सय्यद फरीद अहमद और बाबा-ए-उर्दू मौलवी अब्दुल हक इनाम बराये फरोग उर्दू अदब, सलाम फैजी को भी एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. मोहम्मद हसन इनाम बराऐ तद्रीस (जामियात/कॉलेजेस) प्रो. फिरोज अहमद को 1.5 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। वरिष्ठ उर्दू पत्रकार ऐहतेशाम अफसर को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रो. काजी जमाल हुसैन की किताब ‘दामे आगही’, डॉ. अजीज अहमद की किताब ‘यादों के इन्तेखाब ने’, प्रो. फिरोज अहमद की किताब ‘तहकीक’ को 25-25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। उभरते युवा साहित्यकार डॉ. अशफाक अहमद उमर की किताब ‘गालिब से अने हाजिर तक’ को 20 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। डॉ. इनामुल हक और युवा शायरा नुसरत अतीक की किताबों पर भी अकादमी ने पुरस्कार देने का एलान किया है।
 

शिक्षा के क्षेत्र से शुरू से जुड़ा रहा। शायरी लिखने के साथ उर्दू के प्रचार-प्रसार का काम किया। जिस पर उर्दू अकादमी ने मुझे सम्मान दिया है। - प्रो. सैयद फरीद अहमद।
उर्दू अकादमी ने पुरस्कार दिया है यह जानकर अच्छा लग रहा है। उर्दू भाषा में नेशनल काउंसिल फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू ऑफ लाइंगवेज एंड लिटरेचर के लिए राजस्थान के इतिहास को उर्दू में लिखने का कार्य कर रहा हूं।- प्रो. फिरोज अहमद।
राष्ट्रपति पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय यूएसओ अवार्ड से सम्मान मिल चुका है। उर्दू अकादमी की ओर से साहित्य के माध्यम से गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा देने के लिए जो सम्मान मिला है उससे काफी खुशी हुई है। - वफा गोरखपुरी।
सम्मान देने के लिए उर्दू अकादमी को आभार व्यक्त करता हूं। शायरी की तीन किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। शायरी की एक नई किताब पर काम कर रहा हूं। जल्द ही विमोचन कराऊंगा।- सलाम फैजी।
उर्दू शायरी के प्रचार-प्रसार के लिए जो सम्मान मिला है उसके लिए अकादमी का शुक्रगुजार हूं। पुरस्कार की घोषणा के बाद कई लोगों के बधाई संदेश आ रहे हैं। आगे भी उर्दू के प्रचार-प्रसार के लिए काम करता रहूंगा।- महेश अश्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed