{"_id":"6a18ac4543a944661f004cb6","slug":"ups-second-flattened-factory-complex-ready-set-for-inauguration-by-cm-yogi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1336193-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यूपी का दूसरा फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स तैयार, सीएम योगी से लोकार्पण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यूपी का दूसरा फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स तैयार, सीएम योगी से लोकार्पण की तैयारी
विज्ञापन
42.50 करोड़ रुपये की लागत से बना है फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स
प्लग एंड प्ले मॉडल पर लग सकेंगी एमएसएमई की 80 यूनिट्स, एक हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में प्रदेश का दूसरा फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। प्लग एंड प्ले मॉडल वाले इस कॉम्प्लेक्स के जरिये लघु एवं मध्यम उद्यम के विस्तार से उद्यमिता विकास और तेज होगा। जल्द ही इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है। कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री एलआईजी-ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के साथ करीब 208 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।
फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स, गीडा के औद्योगिक सेक्टर-13 में 10860 वर्गमीटर (2.68 एकड़) क्षेत्रफल में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है। फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स के इंडस्ट्रियल ब्लॉक (जी+3) में 80 इकाइयों के लिए प्रति इकाई का क्षेत्रफल 97.51 वर्गमीटर एवं एमिनिटी / यूटीलिटी ब्लॉक (जी+1) में 42 इकाइयों के लिए प्रति यूनिट इकाई का क्षेत्रफल 20.89 वर्गमीटर है। इंडस्ट्रियल ब्लॉक में एमएसएमई की यूनिट्स प्लग एंड प्ले मॉडल पर लगेंगी।
गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स के यूटिलिटी ब्लॉक में बैंक, गोदाम, सेल्स शोरूम आदि के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा। इसकी लागत 42.50 करोड़ रुपये आई है। फ्लैटेड फैक्टरी से प्रत्यक्ष रूप से करीब 1000 लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। फ्लैटेड फैक्टरी से एमएसएमई और इसके अनुसंगी क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य रूप से प्रदूषण रहित रेडीमेड गारमेंट, आईटी एवं फार्मा सेक्टर जैसी इकाइयों को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
-
एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 96 फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे सीएम
फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण अवसर पर सीएम योगी गीडा सेक्टर-11 में गीडा की इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बने एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के 96 फ्लैट्स वाले आवासीय परिसर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गीडा में काम करने वालों को कार्यस्थल के आसपास घर उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक रूप से दुर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) एवं अल्प आय वर्ग (एलआईजी) की आवासीय योजना को मूर्त रूप दिया गया है। इस परियोजना की कुल लागत 18 करोड़ 54 लाख रुपये है, जिसमें 11 करोड़ 2 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। ईडब्ल्यूएस भवन का अनुमानित मूल्य 5,13,000 रुपये एवं एलआईजी भवन का अनुमानित मूल्य 10,53,000 रुपये है। तीन टॉवरों (ग्राउंड फ्लोर प्लस थ्री) के जरिये ईडब्ल्यूएस के 48 और एलआईजी के 48 भवनों का निर्माण कराया गया है।
71 विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी
गीडा की तरफ से विकसित विभिन्न औद्योगिक सेक्टरों में 71 विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी सीएम योगी से कराने की तैयारी है। इनमें मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पुलिया, बिजली, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट, सीवरेज नेटवर्क से संबंधित कार्य शामिल हैं। इन कार्यों पर 207.96 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।