फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar of students in DDU against failure

Gorakhpur: फेल करने के विरोध में DDU में छात्रों का हंगामा, प्रदर्शनकारियों की मुख्य नियंता से नोकझोंक

Sat, 12 Nov 2022 01:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Nov 2022 01:09 PM IST
सार

छात्रों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 300 में से 250 छात्रों को फेल किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने जानबूझ कर फेल किया है। यह बात तय हो गई है कि कॉपी जांचने में लापरवाही की गई है या उनके नंबर ठीक से नहीं दिए गए हैं।

विज्ञापन
Uproar of students in DDU against failure
गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डीएवी पीजी कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने फेल किए जाने के विरोध में शुक्रवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन हंगामा किया। इस बीच छात्रों की मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद से नोकझोंक भी हुई। एक घंटे तक छात्र प्रदर्शन करते रहे। नियंता ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


छात्रों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 300 में से 250 छात्रों को फेल किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने जानबूझ कर फेल किया है। यह बात तय हो गई है कि कॉपी जांचने में लापरवाही की गई है या उनके नंबर ठीक से नहीं दिए गए हैं। कहा कि आए दिन परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ऐसी स्थिति में मामले की जांच जरूरी है।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विख्यात भट्ट, शुभम जायसवाल, अर्णव राय, नित्या पांडेय, रौशनी प्रजापति, नाजिया खातून, आकाश पांडेय, शुभम मिश्रा, नीतीश गुप्ता, कनक त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed