{"_id":"5f81a88721dd1358d64825e5","slug":"uppsc-2020-exam-will-be-held-in-65-centers-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 65 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी की परीक्षा, इन नियमों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 65 केंद्रों पर होगी यूपीपीएससी की परीक्षा, इन नियमों का करना होगा पालन
Sun, 11 Oct 2020 12:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर में रविवार को 65 परीक्षा केंद्रों पर उत्त प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित पीसीएस/एसीएफ-आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2020 होगी। दो पालियों सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित इस परीक्षा में 30813 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
शांतिपूर्ण माहौल में शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 65 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
कोविड- 19 के मद्देनजर सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है। परीक्षार्थी मास्क पहनकर परीक्षा देने आएंगे। जिनके पास मास्क नहीं होगा, उन्हें केंद्र पर मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरा होगा। जहां कैमरा नहीं होगा, वहां रिकार्डिंग कराई जाएगी।