फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPJEE Polytechnic 2020 entrance result declared check score and counselling date

यूपी जेईई 2020 का परिणाम घोषित, ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

Mon, 28 Sep 2020 05:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Sep 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
UPJEE Polytechnic 2020 entrance result declared check score and counselling date
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपीजेईई 2020 का परिणाम सोमवार को घोषित हो गया है। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, jeecup.nic.in पर विजिट करने के बाद यूपीजेईई 2020 रिजल्ट से संबंधित लिंक को क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर अपने संबंधित विवरणों को भरना होगा। इन्हें भरकर सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देख पाएंगे।

विज्ञापन


यूपी जेईई 2020 स्कोर कार्ड देखने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सेव कर लेनी चाहिए। वहीं ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से 12 सितंबर को इंजीनियरिंग और फार्मेसी ग्रुप की ऑनलाइन परीक्षा और बाकि बचे नौ ग्रुप की ऑफलाइन परीक्षा 15 सितंबर को शहर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। 14000 अभ्यर्थियों ने जिले में परीक्षा दी है।

विज्ञापन

30 से काउंसिलिंग, वेबसाइट पर मिलेगा सीटों का ब्यौरा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन काउंसिलिंग 30 सितंबर से शुरू की जाएगी। काउंसिलिंग और संस्थानों में चलने वाले पाठ्यक्रम और सीटों की जानकारी अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट (jeecup.nic.in) से ले सकते हैं।

कोई हो समस्या तो इन नंबरों पर करें संपर्क
काउंसिलिंग को लेकर अगर किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या हो तो वह परिषद के टोल फ्री नंबर 18001806589, 05522630678, 2630667 आदि नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed