फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPJEE Entrance test will be held on September 12 at 39 centers in Gorakhpur

UPJEE: 12 सितंबर को शहर के 39 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा, 18300 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 07 Sep 2020 06:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Sep 2020 06:40 PM IST
सार

  • दो पालियों में होगा परीक्षा आयोजन
  • मॉस्क लगाना होगा अनिवार्य, हर केंद्र पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग

 

विज्ञापन
UPJEE Entrance test will be held on September 12 at 39 centers in Gorakhpur
exam 2020 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं का समस्त कार्यक्रम जारी हो गया है। ऑफलाइन मोड की परीक्षा 12 सितंबर को शहर के 39 केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन


दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में 18300 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं ऑनलाइन मोड की परीक्षा 15 सितंबर को दो पालियों में शहर के 29 केंद्रों पर होगी। जिसमें छह हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। वहीं हर केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। दो गज की दूरी का पालन कराने के लिए हर कमरों में अभ्यर्थियों को सीमित संख्या में बिठाया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के जिला संयोजक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र के भीतर अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल, एडमिट कार्ड, बाल प्वाइंट पेन और कोई फोटो युक्त पहचान पत्र ही अंदर लेकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र पर हैंड सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था भी परिषद की ओर से मुहैया कराई जाएगी। सुबह की पाली में ग्रुप ए यानी तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग ग्रुप वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा सुबह 9-12 बजे के बीच होगी। परीक्षा के लिए 14800 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। दूसरी पाली में ग्रुप ई, ई2 यानी (डिप्लोमा इन फार्मेसी) के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसके लिए छह केंद्र बनाए गए है।
 

ऐसे करें प्रवेश पत्र को डाउनलोड

3500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं 15 सितंबर को पहली बार इंजीनियरिंग और फार्मेसी ग्रुप को छोड़कर बाकि बचे नौ ग्रुप (ग्रुप बी, सी,डी, एफ, जी, एच, आई, के1 से के8 ) की परीक्षा छजननलाइन कराई जाएंगी। सुबह की पॉली में 14 तो दूसरी पाली में 15 केंद्रों पर कुल छह हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

जिला संयोजक ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र को परीक्षा से पहले और बाद में सैनिटाइज कराया जाएगा। अभ्यर्थी पेपर देने के बाद उत्तर पुस्तिका की दूसरी कार्बन कॉपी को घर लेकर जा सकेंगे।

प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in पर अपने लॉगिन आईडी और पासवार्ड से डाउनलोड कर सकेंगे। चार सितंबर से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिंक एक्टिवेट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed