फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Rural Sports League started by cm yogi in Gorakhpur

UP News: सीएम ने किया यूपी ग्रामीण खेल लीग का शुभारंभ, बोले- हर जिले में सरकार बनवा रही स्पोर्ट्स सेंटर

Tue, 05 Dec 2023 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Dec 2023 11:10 AM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। आज यूपी ग्रामीण खेल लीग का शुभारंभ हुआ है। यह पीएम का विजन है, जो हमारा मिशन है। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस के माध्यम से यूपी में खिलाड़ियों को सम्मान मिल रहा है।

विज्ञापन
UP Rural Sports League started by cm yogi in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीत से हमें और आगे बढ़ने की प्रेरणा और हार से कमियों को सुधारने का अवसर मिलता है। खिलाड़ी अपने मेहनत व पुरुषार्थ से अपनी पहचान बनाकर क्षेत्र व देश का नाम रोशन करता है। यदि अभ्यास पर ध्यान देते हुए टीम भावना से परिश्रम किया जाता है तो उसके सफल परिणाम आते हैं। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल स्पर्धा से खेल और खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिला है। इसे और गति देने के हर जिले में स्पोर्ट्स सेंटर बनाए जा रहे हैं। अगले वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता पुरस्कार की धनराशि दोगुनी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के शुभारंभ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन-पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में देश के अंदर खेलों की गतिविधियों का शानदार माहौल बना है।
विज्ञापन


इन गतिविधियों का परिणाम है कि देश खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभागी खिलाड़ियों और उनके द्वारा जीते जा रहे पदकों की संख्या से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल के संसाधनों और गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसके तहत हर गांव में खेल के मैदान व ओपन जिम विकसित किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर स्टेडियम व ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार भरपूर धनराशि देने के साथ उन्हें सरकारी नौकरी दे रही है।

डेढ़ लाख रुपये मासिक मानदेय पर कई कोच नियुक्त किए गए हैं। एकलव्य क्रीड़ा कोष से भी खिलाड़ियों को मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, विश्व चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने और पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को भरपूर पुरस्कार राशि तो दिया ही जा रहा है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वालों को राजपत्रित पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। प्रदेश में 500 खिलाड़ियों को नियुक्ति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने अगले वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता पुरस्कार की धनराशि दोगुना करने के निर्देश दिए।

 

यूपी ने देश को दी हैं कई खेल विभूतियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को कई खेल विभूतियां दी हैं। एशियन गेम्स में देश ने पहली बार पदकों का आंकड़ा 100 पार किया तो इसमें यूपी के खिलाड़ियों की भी बड़ी भागीदारी रही। देश ने गत एशियन गेम्स में मिले 70 पदक की तुलना में इस बार 107 पदक जीते।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, प्रदेश के खेल सचिव एलवाई सुहास, खेल निदेशक आरपी सिंह, यूपी कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव राजेश कुमार, यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, ओलंपियन प्रेम माया, पन्नेलाल यादव, डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर आदि मौजूद रहे।

खेल विभाग ने लिए कई ऐतिहासिक निर्णय : खेल मंत्री
समापन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में खेल विभाग ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। पहली बार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए एक मुकम्मल खेल नीति बनाई गई।

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का आनंद उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सीएम ने दोनों टीमों यूपी और जेडी एकेडमी नई दिल्ली के खिलाड़ियों के बेहतर दांव पर ताली बजाकर उनकी हौसला बढ़ाया। मुकाबला समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने विजयी टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed