{"_id":"6056dc6d8ebc3e8cbc5608a0","slug":"up-panchayat-reservation-list-2021-will-be-published-today-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव 2021: पंचायत की आरक्षण सूची आज प्रकाशित होगी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फर्जी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव 2021: पंचायत की आरक्षण सूची आज प्रकाशित होगी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फर्जी सूची
Sun, 21 Mar 2021 11:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत की नई अनंतिम आरक्षण सूची तैयार होने के बाद भी शनिवार को प्रकाशित नहीं हो सकी। अब इसके रविवार दोपहर तक प्रकाशित होने की उम्मीद है। हालांकि शासन की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक 20-22 मार्च के बीच कभी भी सूची प्रकाशित की जा सकती है।
विज्ञापन
उधर पूरे दिन दावेदारों समेत तमाम लोग आरक्षण सूची का इंतजार करते रहे। कई तो ब्लॉक कार्यालयों और विकास भवन पर ही जमे रहे। शाम तक सूची नहीं प्रकाशित होने पर वे मायूस होकर घर लौटे। उधर सुबह से ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग ब्लॉकों के प्रधान, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य की फर्जी आरक्षण सूची वायरल होती रही।
विज्ञापन
डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर का कहना है कि आरक्षण सूची पर डीएम के दस्तखत के बाद ही उसे प्रकाशित किया जाएगा। जो भी सूची बाहर वायरल हो रही है वह पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर तक सूची का प्रकाशन हो जाएगा। ब्लॉक कार्यालय से लगायत जिला मुख्यालय पर सूची चस्पा की जाएगी जिसे कोई भी आसानी से देख सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूची प्रकाशित होने के साथ ही आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 23 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने कराने का आखिरी मौका होगा। 24 और 25 को आपत्तियों का निस्तारण करते हुए फाइनल सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
पंचायतीराज विभाग के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पंचायत आरक्षण की अनंतिम सूची तैयार हो गई है। शनिवार की सुबह ही सूची डीएम कार्यालय भेज दी गई थी। मगर मुख्यमंत्री के शहर में होने की वजह से डीएम उनके कार्यक्रमों में देर शाम तक व्यस्त रहे। रविवार की सुबह उनके हस्ताक्षर हो जाएंगे जिसके बाद सूची का प्रकाशन होगा।