फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Up Panchayat Phase 3 Election 2021 latest deoria News update

Up Panchayat Phase 3 Election 2021: देवरिया में जमकर हुआ मतदान, चुनावी उत्साह में भूल गए कोरोना का खौफ

Mon, 26 Apr 2021 03:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Apr 2021 03:55 PM IST
सार

मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का भी पुलिस कर्मियों को आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Up Panchayat Phase 3 Election 2021 latest deoria News update
मतदान करने पहुंचे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देवरिया में सोमवार को गजब का उत्साह देखने को मिला। यहां 26793 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 24 लाख 39 हजार मतदाता करेंगे। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का भी पुलिस कर्मियों को आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


देवरिया में नौ बजे तक छह प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं दोपरह 11 बजे तक 23.25 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद ग्राफ थोड़ा बढ़कर एक बजे तक मतदान प्रतिशत  35.22 हो गया था। दोपहर तीन बजे तक 46.18 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पंचायत के सभी चारों पदों के लिए एक साथ चुनाव हो रहा है। जिले में ग्राम प्रधान के 1185 पद के लिए 7570 व जिला पंचायत सदस्य के 56 सीटों के लिए 685 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1365 पद के लिए 6701, ग्राम पंचायत सदस्य के 14615 पद के लिए 11837 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। आज इनका भाग्य मत पेटिका में बंद हो जाएगा और दो मई को मतगणना स्थल पर मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चुनावी उत्साह में भूल गए कोरोना का खौफ

 सोमवार को हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कई बूथों की अव्यवस्था डरावनी थी। गांव में सरकार चुनने के उत्साह में लोग कोरोना को भूल चुके थे। कई बिना मास्क के कतार में खड़े दिखे तो ज्यादातर जगहों पर धक्का-मुक्की का आलम रहा। व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिसकर्मी भीड़ के आगे वेबस थे। बूथों पर मास्क और सैनिटाइजर का इंतजाम नदारद था।

जिले में हर रोज एक न एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो रही है। ढाई सौ से अधिक लोग हर दिन संक्रमित हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिल रहा। ऑक्सीजन के लिए हर ओर हाहाकार मचा हुआ है। इतना सब होने के बावजूद चुनाव में न लोगों में कोरोना का खौफ दिखा न ही प्रशासन को इसकी चिंता रही।

शादी समारोह में कोविड-19 गाइडलाइन का हवाला देने वाला जिला प्रशासन चुनाव में अपने ही कायदे कानून को भूल गया। कतार में खड़े मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग तो दूर उनके हाथ सैनिटाइज करने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं थी। बिना मास्क लगाए लोग मतदान करके निकल रहे थे।

दो गज की दूरी का पालन कराने में भी अमला नाकाम रहा। सदर ब्लाक के बूथ संख्या 158, 159, व 160 पर कोविड नियमों धज्जियां उड़ी। गौरीबाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरेरामपुर में मतदाता घंटो लाइन में खड़े रहकर धक्का-मुक्की करते रहे। यही हाल भाटपाररानी ब्लाक के टीकमपार, देसही देवरिया के प्राथमिक विद्यालय कौलाछापर आदि जगहों का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed