{"_id":"608f8a8103ae7e467f6e7d4d","slug":"up-panchayat-election-result-vegetable-seller-satish-not-get-certificate-to-win-pradhan-election-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: इस गांव का नया प्रधान बना सब्जी विक्रेता, फिर भी नहीं मिला प्रमाणपत्र, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: इस गांव का नया प्रधान बना सब्जी विक्रेता, फिर भी नहीं मिला प्रमाणपत्र, जानिए क्या है वजह
Mon, 03 May 2021 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 May 2021 11:00 AM IST
सार
दो वोटों से चुनाव हारने वाले महंत गोपी बाबा तीसरी बार गिनती करने पर अड़े। सतीश के समर्थक भी धरने पर बैठे, आज फिर से होगी गणना, तब होगा फैसला।
विज्ञापन
सतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के भरोहिया ग्राम पंचायत से सब्जी बेचने वाले सतीश कुमार के प्रधान पद पर जीत से विवाद खड़ा हो गया। जीते प्रत्याशी के पक्ष में ग्रामीण धरने पर बैठ गए। देर रात तक फैसला नहीं होने के कारण प्रमाणपत्र नहीं दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पिटेश्वर नाथ भरोहिया शिव मंदिर के महंत गोपी बाबा दो वोटों से सतीश कुमार से चुनाव हार गए। इसके बाद बाबा ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की।
मतगणना की गिनती जब दोबारा हुई तो उसमें भी सतीश कुमार दो वोट से जीत गए। इसके बाद भरोहिया ग्राम सभा से सतीश के जीत की घोषणा कर दी गई और सर्टिफिकेट के लिए काउंटर पर बुलाया गया। मगर काफी देर इंतजार करने के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं दिया गया।
विज्ञापन
कुमार को बताया गया कि तीसरी बार मतगणना होगी। इतना सुनते ही कुमार के समर्थक आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए। खबर लिखने तक कुमार के समर्थकों का धरना जारी था।
एसडीएम और सीओ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम का कहना है कि सोमवार को दोनों पक्षों की मौजूदगी में मतों की गिनती के बाद निर्णय लिया जाएगा।