त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021: गोरखपुर-बस्ती मंडल के पांच जिलों की आरक्षण सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल के पांच जिलों बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज, में आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार देर शाम जारी कर दी गई। सूची जारी होते ही ब्लॉक मुख्यालयों से लेकर डीपीआरओ कार्यालय तक भीड़ जुट गई। सूची देखकर कइयों ने खुशी का इजहार किया तो कुछ लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई। 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। 24-25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 26 तारीख को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
बस्ती
बस्ती जिले मेंत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के आरक्षण की सूची जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शनिवार देर रात जारी कर दी है।
क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के पांच पद अनारक्षित हैं। वहीं पांच पद आरक्षित हुए हैं। पंचायत चुनाव के आरक्षण की स्थिति पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी थीं। आरक्षण ही वह रोड़ा था, जिसकी वजह से सियासी धुरंधर कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे थे। मगर अब वह जीत-हार के समीकरण को नए सिरे से अपने पक्ष में करने की कोशिश में पूरी शिद्दत से जुट गए हैं।
सीटों का आरक्षण
बस्ती सदर-अनारक्षित, सांऊघाट-अनुसूचित, बनकटी-अनुसूचित महिला, कुदरहा-अनारक्षित, बहादुरपुर-अनुसूचित, सल्टौवा-पिछड़ा वर्ग महिला, रामनगर-अनारक्षित, रुधौली-पिछड़ा वर्ग, हर्रैया-पिछड़ा वर्ग, कप्तानगंज-पिछड़ा वर्ग महिला, विक्रमजोत-अनारक्षित, परसरामपुर-महिला, दुबौलिया-अनारक्षित, गौर-महिला।
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर जिले में ग्राम प्रधान के कुल 754 पदों में से 57 अनुसूचित जाति महिला, 99 अनुसूचित जाति, 71 पिछड़ा वर्ग महिला, 134 पिछडा वर्ग, 126 महिला और 267 अनारक्षित हैं। जिला पंचायत के 30 वार्ड में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला, चार वार्ड अनुसूचित जाति, तीन वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला, पांच वार्ड पिछड़ा वर्ग, चार वार्ड महिला और 11 वार्ड अनारक्षित हैं। इसी तरह नौ ब्लॉक में से एक ब्लॉक अनुसूचित जाति महिला, एक ब्लॉक अनुसूचित जाति, एक ब्लॉक पिछड़ा वर्ग महिला, दो ब्लॉक पिछड़ा वर्ग, एक ब्लॉक महिला और तीन ब्लॉक अनारक्षित हैं।
कुशीनगर
कुशीनगर जिले में जिला पंचायत सदस्य के 61, ब्लॉक प्रमुख के 14, ग्राम प्रधान के 1003, बीडीसी के 1517 और ग्राम पंचायत सदस्य के 13 हजार से अधिक पदों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बीडीसी के 1517 पदों के सापेक्ष 33 पद एसटी, 242 पद एससी, 403 पद ओबीसी, 268 पद महिला और 571 पद अनारक्षित हैं। ब्लॉक प्रमुख के दो पद एससी, चार पद ओबीसी, दो पद महिला और छह पद अनारक्षित हैं। इसी तरह ग्राम प्रधान के 1003 पदों के सापेक्ष 39 पद एसटी, 158 सीट एससी, 277 ओबीसी व 170 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। शेष 359 सीटें अनारक्षित श्रेणी में हैं। जिला पंचायत सदस्य की 61 सीटों के लिए हुए आरक्षण में एसटी को एक, एससी को 10, ओबीसी को 16, महिला को 10 और 24 सीटें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं।
महराजगंज
देवरिया
देवरिया जिले में जिला पंचायत सदस्य के वार्ड में अनुसूचित जनजाति महिला सहित दो, अनुसूचित जाति महिला समेत नौ, पिछड़ी जाति महिला समेत 15, सामान्य महिला दस और बीस वार्डों को अनारक्षित किया गया है। इसी तरह जिले में 1185 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 400 से अधिक गांवों में महिलाओं के प्रधान चुने जाने का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है। अनंतिम सूची में 20 अनुसूचित जनजाति महिला समेत 52 पद आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति की 69 महिलाओं समेत 190 और पिछड़ी जाति की 114 महिलाओं समेत 328 पदों को आरक्षित किया गया है। सामान्य महिला के लिए 198 पद आरक्षित हैं।