फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 Reservation list of Deoria

पंचायत चुनाव 2021 देवरिया: रुद्रपुर में पलटी आरक्षण की सूची, 29 महिलाओं का प्रधान बनना तय

Sun, 21 Mar 2021 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Mar 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 Reservation list of Deoria
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

हाईकोर्ट के फैसले के बाद 2015 के आरक्षण को आधार वर्ष मानकर बनाई गई आरक्षण सूची ने एक बाद फिर गांवों का समीकरण बदल दिया है। रुद्रपुर प्रधानी की तैयारी में जुटे कई लोगों के मंसूबे पर पानी फिर गया है तो पुराने आरक्षण से निराश तमाम की मुरादे पूरी होने लगी हैं।

विज्ञापन


रुद्रपुर के 86 ग्राम पंचायतों ने इस बार 29 महिलाओं का प्रधान बनना तय है। महिलाओं के लिए 13 सीटे आरक्षित है।वहीं आठ सीट पर ओबीसी महिला, सात सीट पर एससी महिला और एक सीट एसटी महिला चुनाव लड़ेगी। ओबीसी के लिए 16 और एससी उम्मीदवारों के लिए 13 सीटे आरक्षित की गई हैं। 26 सीटे आनरक्षित हैं। रुद्रपुर अनुसा ग्राम पंचायत एससी महिला, अमौनी खास अनारक्षित, अम्मा उर्फ अमवा अनारक्षित, अवस्थी अनारक्षित, इस्लामाबाद अनारक्षित, ईश्वरपुरा ओबीसी, एकलामिश्रौलिया ओबीसी, एकौना एससी, कन्हौली खास एससी, करनपुरा अनारक्षित, करहकोल ओबीसी, कुरैती महिला, कृतपुरा अनारक्षित, केवटलिया महिला, कोड़र अनारक्षित, कोरवां ओबीसी, खोपा महिला, खोरमा अनारक्षित, गाजीपुर भैसही महिला, गायघाट अनारक्षित, गोनाह सुरतपुरा एससी, छपरा खुर्द महिला, जंगल अराजी अमौनी अनारक्षित, जंगल भुसउल अनारक्षित, जोत सेमरौना अनारक्षित, जगदीशपुर ओबीसी, जमीरा ओबीसी, जाफराबाद कोटिया अनारक्षित, जोगिया बुजुर्ग महिला, टड़वा एससी, डढिया ओबीसी महिला, डहरौली बुजुर्ग एससी महिला, डाला अनारक्षित, तारासारा एसटी, तिघरा खैरवा ओबीसी, देवकली जयराम एससी महिला, धर्मपुर अनारक्षित, नकइल एससी, नगवाखास एससी, नरायनपुर औराई महिला, निबही अनारक्षित, नीबा मठिया महिला, पचमा एससी, पचरुखा अनारक्षित, पचलड़ी कृतपुरा एससी महिला, पटखौली अनारक्षित, पलिया ओबीसी, पांडेय माझा ओबीसी महिला, पिडरा ओबीसी, पिड़हनी ओबीसी महिला, पौहरिया एससी, बेलवा दुबौली महिला, बैदा अनारक्षित, बौरडीह अनारक्षित, भगवानमाझा अनारक्षित, भभौली एससी महिला, भरोहिया एससी, भीरवा ओबीसी महिला, भेड़ी एससी, भेलउर ओबीसी, मठिया तिवारी महिला, मदनपुर अनारक्षित, मनीहरपुर ओबीसी, मलहपुरवा अनारक्षित, महदहा एसटी महिला, महेशपुर एससी, मांगाकोरड़ ओबीसी महिला, माझानरायन ओबीसी, जगतमाझा ओबीसी, रतनपुर ओबीसी महिला, रमईपुर महिला, रामचक एससी महिला, रमपुरवा ओबीसी, लालपुर परसिया अनारक्षित, बिठ्ठलपुर अनारक्षित, विशम्भरपुर गनियारी महिला, विशुनपुर बगही एससी महिला, शीतलमाझा एससी, श्रीनगर कोल्हुआ महिला, सचौली पटवनिया एससी, सरांव खुद ओबीसी महिला, सरांव बुजुर्ग ओबीसी महिला, सिलहटा एसटी, सोनबरसा ओबीसी, हड़हा अनारक्षित,और हौलीबलिया ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन


 

बैतालपुर ब्लाक के ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची

त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए बैतालपुर ब्लाक के 91 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। ग्राम पंचायत बरारी प्रथम, सूर्यपुरा, नकटापार, चिउरहा खास, बैतालपुर, मेदनापुर, रामपुर दुबे, बासपार बुजुर्ग, सोपरी बुजुर्ग, जमुना, धतुरा खास, विशुनपुर मुुरार, सिरजमदेई, उसरा बाजार, औराचौरी, कोइलगढ़हा, विशुनपुरा द्वितीय, रूच्चापार, जंगल इमिलिहां, बहोरपुर, रनिहयवा, बरनई, महराजगंज, परसा जोकहां, जंगल माहीगंज, जैतपुरा, बेलावर दुबावर, भरौली, हड़हिनदौलवा, बढ़या, भरवलिया, इटवा, अधरंगी को सामान्य श्रेणी में शामिल किया गया है।

सिरजम, मेहड़ा, जोकहां खास, बोड़िया अनंत, विक्रम विशुनपुर, भुड़ीपाकड़, छेरिहां,  तिवई, महुअवा प्रथम पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। विशुनपुरा, गोविंदपुर, गुड़री, उधोपुर, सकरापार बुजुर्ग, बेलही तिवारी, बटुलहीं, चैनपुर, रामपुर लाला, चतुर्भुजपुर, मिश्रौलिया, भालीचौर, भिसवां, भगुआं, परसौना को महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अहलादपुरमकड़ी, महुअवां द्वितीय, विक्रमपुर बांसपार, अरईपार, बलुआ, सूरजचक, तेंनुही, जंगल सहजौली, सोहसा, भगवानपुर चौबे, नरायणपुर, रामपुर गौनरिया, परसा जंगल, नेरूई अमवा,  जंगल तरैनी, करमेल बरनही, सेखौना   पिछड़ी जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बौरडीह, पिपरहिया को अनुसूचित जनजाति महिला तथा बलियवां, मुकुंदपुर ग्राम पंचायत को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। छितहीं बाजार, इजरहीं, महुअवां द्वितीय, महुआडीह, करंज, सकरापार खुर्द, बलटिकरा, लक्ष्मीपुर, बेलडड़िया, अनुसूचित जाति तथा पहाड़पुर, बरारी द्वितीय, चिलवन मोहान, खड़ाईच, लखनचंद ग्राम पंचायत को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

 

भागलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत की आरक्षण सूची

भागलपुर ब्लॉक कुल 64 ग्राम पंचायतों में 21 अनारक्षित, 11 महिला, 11 पिछड़ा वर्ग, 6 पिछड़ी वर्ग महिला, 8 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जाति महिला, 2 अनुसूचित जन जाति औरएक अनुसूचित जन जाति महिला के लिए आरक्षित है।

धर्मेर, इसारू, तिलौली, कुंडावल तारा, धनौती लाला, गोड़वली, बगहीं, बकुची, मौना गढ़वा, देउबारी, अंडिला, अकुबा, डेहरी, कहांव, बरठा लाला, ठाकुर गौरी, पनिका, नरसिंह डांड़, सतरांव, पिपरा बेनी, चकरा बोधा अनारक्षित है। भागलपुर, बभनौली क्षत्रिय, रेवली, मठियां इंदौली, देवसियां, कपुरी एकौना, पिपरा पाठक, पिपरा रामधर, सुकरौली, गोपवापार, पड़री गुरुराव महिला के लिए आरक्षित है। बलिया दक्षिण, धुरिहट, जिरासो, कुंडावल हरी, तेलियां अफगान, धूघा गड़ौना पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित है। पिपरा बांध, बकुची, तेलियां कला, अंडिला, कसिली, परसियां चंदौर, गोहरिया, ड्योढ़ी, पिपरा भूल्ली, चकरा उपाध्याय, भिखी बरवां पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है। बलिया उत्तर, छितुपुर, भटौली, करौता, कटियारी, नरियांव, नेनुआं, बढ़ौना हरदो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। धकपुरा, पिपरा मिश्र, बगहां, बकुची मिश्र अनुसुचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। बभनियांव व गहिला अनुसूचित जनजाति के लिए तथा  टीकर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed