पंचायत चुनाव: यहां 30 से अधिक उम्मीदवारों के सिर जीत सेहरा बंधते ही मिलेगी खास सौगात, पूरा होगा अधूरा काम
- पिछले साल 37 पंचायतों को परफॉर्मेन्स ग्रांट के मिले 300 करोड़ रुपये का इस्तेमाल होना बाकी
- 10 पंचायतों को तो आठ से 25 करोड़ रुपये तक की मिली है ग्रांट, 50 लाख खाते में भी पड़े हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, पिछले साल वर्ष 2016-17 के परफार्मेंस ग्रांट के तौर पर जिले की 37 पंचायतों को 300 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित हुआ। जितना ग्रांट प्रदेश के बाकी जिलों की पंचायतों को मिला, उतना अकेले गोरखपुर की इन पंचायतों को मिला है। निवर्तमान प्रधानों के कार्यकाल के आखिरी वक्त में यह धनराशि मिलने की वजह से वे इसका इस्तेमाल नहीं कर सके।
ज्यादातर पंचायतों की ग्राम निधि खातों में तो पहली किस्त के तौर पर आए 50 लाख रुपये भी पड़े हुए हैं। इसके अलावा राज्य वित्त और 15वें वित्त के तौर पर जो रकम मिलेगी, वह अलग। परफार्मेंस गांट के रुप में प्रत्येक पंचायत को न्यूनतम तीन करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इनमें से करीब 10 पंचायतें तो ऐसी हैं, जिन्हें 10 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक मिले हैं।
क्या है परफॉर्मेंस ग्रांट
जो ग्राम पंचायतें अपनी परिसंपत्तियों जैसे दुकान, तालाब का पट्टा, बाजार आदि से धन अर्जित करती हैं। वे परफॉर्मेंस ग्रांट हासिल करने की पात्र होती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 14वें वित्त के तहत यह ग्रांट मुहैया कराई जाती है।
परफॉर्मेंस ग्रांट से ये काम करा सकती हैं पंचायतें
संपर्क मार्ग, आंतरिक सड़कें/गलियां, ड्रेनेज, एलईडी स्ट्रीट लाइट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, शुद्ध पेयजल व्यवस्था के कार्य व भूगर्भ जल रिचार्ज, ग्रे वॉटर मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, सैप्टेज मैनेजमेंट, वॉटर बॉडी रिजुवेशन, लैंड स्केपिंग, पार्क का विकास एवं पौधरोपण, खेल का मैदान या ओपन जिम, स्कूलों का सुदृढ़ीकरण व स्मार्ट क्लासेज, ग्राम पंचायतों के कार्यों को सुचारू रुप से चलाने के लिए जरूरी अवस्थापना सुविधाओं का विकास करा सकते हैं।
जिले की इन 37 पंचायतों को मिली है इतनी ग्रांट
बड़हलगंज ब्लाक के परसिया तिवारी 7.67 करोड़, बांसगांव का किशुनपुर उर्फ बगही 4.57 करोड़, बेलघाट का कटया 4.03 करोड़, नकौडी खास 3.74 करोड़, भटहट का औरंगाबाद 3.48 करोड़, जंगल हरपुर 10.09 करोड़, ब्रह्मपुर का बेलवा 5.61 करोड़, कैंपियरगंज का चौमुखा 11.97 करोड़, चरगांवा का जंगल तिनकोनिया नंबर एक 11.76 करोड़, परमेश्वरपुर 19.72 करोड़, गोला का बनकटा 3.80 करोड़, भड़सरा 4.34 करोड़, जंगल कौड़िया का तुर्कवलिया 12.18 करोड़, काजीपुर 4.56 करोड़,कौड़ीराम का बासपार 3.94 करोड़, बेलीपार 6.36 करोड़, कौड़ीराम 5.45 करोड़, खजनी का भेउसा उर्फ बनकटा 18.62 करोड़, जयपालपुर 4.80 करोड़, साखडाड पांडेय 6.34 करोड़, खोराबार का छितौना 3.53 करोड़, पाली का मकरहठ 3.19 करोडी, मुस्तफाबाद 3.69 करोड़, नेवास 8.92 करोड़, नारंग पट्टी 3.57 करोड़, पिपराइच का रूद्रपुर 17.63 करोड़, पिपरौली का जंगल दीर्घन सिंह 4.06 करोड़, जंगल रानी सुहास कुंवारी 25.53 करोड़, सीयर 4.47 करोड़, भौंवापार 16.64 करोड़, सहजनवां का भडसार 14.23 करोड़, भीमापार 4.03 करोड़, रघुनाथपुर 8.62 करोड़, सरदारनगर का भोपा बाजार 7.80 करोड़, उरूवां का मरचा 3.01 करोड़, नारायणपुर 8.08 करोड़, सिसवा उर्फ सिउवा 6.27 करोड़ रुपये मिले।