फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat election 2021 Man beaten to death in electoral rivalry at deoria

यूपी: चुनावी रंजिश में समर्थक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में दहशत

Fri, 16 Apr 2021 04:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Apr 2021 04:07 PM IST
सार

गुरुवार को एक अन्य के पर्चा दाखिला के बाद विवाद का खिंच गया खाका, बीच-बचाव करने गए दो लोगों की हालत गंभीर।

विज्ञापन
UP Panchayat election 2021 Man beaten to death in electoral rivalry at deoria
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बरहज क्षेत्र के महेन के जोगीवीर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक प्रत्याशी के समर्थक राजवंशी यादव (50) पुत्र स्व. रामअवतार की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


वहीं उसका बड़ा पुत्र रुदल यादव, प्रधान पद प्रत्याशी विनोद उर्फ मालिक सिंह सहित बीच-बचाव करने गई महिला सुनीता देवी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को विनोद के पर्चा दाखिल किए जाने के बाद से ही विवाद का खाका तैयार हो गया था।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत महेन के जोगीबीर गांव में गुरुवार देर शाम रुदल पुत्र राजवंशी यादव के प्रधान पद प्रत्याशी राजू साहनी पुत्र भोला से कहासुनी होने लगी। विवाद होता देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोबारा हुई मारपीट में राजवंशी, उनके पुत्र रुदल और प्रधान पद प्रत्याशी विनोद गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए महेन पीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही राजवंशी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुमित्रा देवी और मां संदेवा दहाड़ें मारने लगीं। हालांकि रुदल और विनोद के अलावा दरवाजे पर मारपीट होता देख बीच-बचाव करने पहुंची सुनीता देवी भी घायल हो गईं। फिलहाल सुनीता और रुदल की हालत गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस ने राजवंशी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ रुद्रपुर अंबिका राम ने इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि प्रधान पद प्रत्याशी विनोद सिंह की तहरीर पर प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी राजू साहनी पुत्र रमाशंकर सहित चार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed