{"_id":"606e95208ebc3ecbac067161","slug":"up-panchayat-election-2021-four-thousand-nomination-papers-returned-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: गोरखपुर में चार हजार नामांकन पत्रों की हुई वापसी, बीडीसी पद के लिए खूब चला मैनेजमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: गोरखपुर में चार हजार नामांकन पत्रों की हुई वापसी, बीडीसी पद के लिए खूब चला मैनेजमेंट
Thu, 08 Apr 2021 11:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में नामांकन पत्रों की वापसी के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मैदान में सभी पदों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। चारों पद मिलाकर करीब चार हजार नामांकन पत्रों को वापस लिया गया है। ग्राम प्रधान पद के सर्वाधिक नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं। इस पद के लिए एक ही परिवार से कई लोगों ने नामांकन किया था। करीब तीन हजार लोगों ने जिले में प्रधान पद से नाम वापस लिया है। बीडीसी सदस्य पद के भी करीब 600 पर्चे वापस लिए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए करीब 150 पर्चे वापस हुए हैं।
बीडीसी पद के लिए खूब चला मैनेजमेंट
बीडीसी पद के लिए मैनेजमेंट खूब चला है। प्रमुख पद के अधिकतर दावेदारों ने अपने सामने के प्रत्याशियों से पर्चा वापस कराने में कामयाबी पाई है। प्रधान पद के लिए कहीं सास-बहू तो कहीं पति-पत्नी ने पर्चा दाखिल किया था। यही कारण रहा कि इस पद के लिए पर्चा वापस लेने वालों की भीड़ रही।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चे कम वापस हुए लेकिन 50 फीसद से अधिक पदों पर एक वार्ड में एक ही प्रत्याशी होने से उसे निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिले में सदस्य के 16 हजार से अधिक पद हैं। सभी ब्लॉकों में देर रात तक पर्चा वापसी का विवरण फीड करने की प्रक्रिया चलती रही। ग्राम प्रधान पद के लिए कोई भी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हो सका है। हर गांव में दो से लेकर सात प्रत्याशी मैदान में हैं।