फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 Election marks allotted to candidates in gorakhpur

UP Panchayat Election 2021: चुनाव चिह्न याद कराने में जुटे प्रत्याशी, जानिए किन दावेदारों को मिलेंगे कौन से निशान

Thu, 08 Apr 2021 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Apr 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 Election marks allotted to candidates in gorakhpur
चुनाव चिह्न लेने पहुंचे प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न (चुनाव चिह्न) आवंटित हो चुके हैं। इसके साथ ही प्रत्याशी उनके क्षेत्र में मतदाताओं को उनकी क्रम संख्या और प्रतीक चिह्न याद कराने में जुट गए हैं। कई ने अपने चिह्न छपी टोपी, गमछा, टी शर्ट व बिल्ला बांटना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर जबकि ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर नाम वापस लेने की व्यवस्था थी। दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया चली। उसके बाद प्रतीक चिह्नों का आवंटन शुरू हो गया।
विज्ञापन


प्रतीक चिह्न लेने के लिए प्रत्याशियों का जाना अनिवार्य था, इसलिए सभी ब्लाक मुख्यालयों पर भीड़ लगी रही। पंचायत चुनाव में राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की सूची भले ही घोषित की है लेकिन उन्हें अपने चुनाव चिह्न नहीं दिए हैं। उनके समर्थित प्रत्याशियों को भी उनके नाम के अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार प्रतीक चिह्न आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजी दुकानें, प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी
प्रतीक चिह्न पहले से तय होने की वजह से व्यापारियों ने पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी कर रखी थी। विभिन्न चुनाव चिह्न छपे गमछा, टोपी, बिल्ला आदि से विभिन्न ब्लाकों के सामने की दुकानें भी सज गईं। शाम को जैसे ही प्रतीक चिह्नों का आवंटन हुआ, प्रत्याशियों की भीड़ दुकानों पर उमड़ पड़ी। जमकर खरीदारी की और सामान लेकर गांव की ओर दौड़ पड़े। देर रात तक घर-घर जाकर प्रत्याशिता का क्रमांक व चुनाव चिह्न याद कराया।

प्रत्याशियों को मिले हैं ये चुनाव चिह्न

पार्टियों ने नहीं दिया अपना चुनाव चिह्न
भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने भले ही जिला पंचायत वार्डों के प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है लेकिन चुनाव चिह्न किसी ने नहीं दिया है। पार्टी समर्थित हर प्रत्याशी को अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

प्रधान पद के लिए क्रम से निर्धारित हैं ये चिह्न
अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरम बोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पौधा, पत्तियां, पहिया, पालकी, पुल, फावड़ा, फुटबाल, फूल और घास, बल्लेबाज, बस, बांसुरी, बाल्टी, बिजली का खंभा, बिजली का बल्ब, बेंच, बैलगाड़ी, भवन, भुट्टा, मोटरसाइकिल, मोमबत्ती, रिंच, लिफाफा, वायुयान, हथौड़ा

बीडीसी सदस्य के दावेदारों को मिलेंगे ये निशान
अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की (चकिया), ईंट, कड़ाही, कांच का गिलास, कुंआ, केला का पेड़, गुल्ली-डंडा, गेंद और हाकी, चकला बेलन, चिड़िया का घोंसला, जीप, टार्च, टेबिल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल (आग बुझाने की गाड़ी), नारियल, पतंग, पानी का जहाज, प्रेस, फ्राक, भगौना, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, लेटर बाक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हंसिया, हारमोनियम

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए निर्धारित चिह्न
आरी, उगता सूरज, कप और प्लेट, कलम और दवात, कुल्हाड़ी, केतली, कैंची, क्रेन, खजूर का पेड़, गमला, गिटार, घुड़सवार, चश्मा, छड़ी, छाता, झोपड़ी, टाइपराइटर, टेलीफोन, टेलीविजन, ट्रैक्टर, ढोलक, तरकस, तराजू, ताला-चाबी, थरमस, नाव, पिस्टल, फसल काटता किसान, फावड़ा-बेल्चा, बल्ला, मछली, रेडियो, रोड रोलर, लट्टू, लाउड स्पीकर, वृक्ष, शेर, सितारा, सिर पर कलश लिए स्त्री, सीटी, सैनिक, स्कूटर, हाथ-ठेला, हल, हेलीकाप्टर

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए निर्धारित निशान
आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, तंबू, नल, पेंसिल, फरसा, बंदूक, बैडमिंटन का बल्ला, ब्रुस, ब्लैकबोर्ड, रिक्शा, शंख, सुराही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed