फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 BJP MLA Vipin Singh wife and Fateh Bahadur Singh son set to be elected unopposed

UP Panchayat Election 2021: यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कई प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय, ये खास लोग हैं शामिल

Thu, 08 Apr 2021 10:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Apr 2021 10:23 AM IST
सार

  • भाजपा विधायक विपिन सिंह की पत्नी व फतेहबहादुर सिंह के बेटे का निर्विरोध चुना जाना तय
  • देर रात तक 44 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हुआ था

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 BJP MLA Vipin Singh wife and Fateh Bahadur Singh son set to be elected unopposed
UP Panchayat Election: इनका निर्विरोध निर्वाचन तय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के कई प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा मतगणना के बाद ही होगी, तभी जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा विधायक विपिन सिंह की पत्नी नीता सिंह और कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह के पुत्र विविश्वान सिंह समेत 42 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। हालांकि अंतिम आंकड़े जारी होने पर यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन


कौड़ीराम प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 76 से नीता सिंह निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुई हैं। नीता 2005 एवं 2010 में कौड़ीराम की ब्लॉक प्रमुख भी रही हैं। जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के मुताबिक निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव वार्ड नंबर एक से, उनकी पत्नी मंजू यादव वार्ड नंबर 23 से निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गगहा ब्लॉक में 13 बीडीसी निर्विरोध चुने गए। भरोहिया ब्लॉक में वार्ड नंबर नौ से डा. सुनीता सिंह पत्नी संजय कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। सरदारनगर ब्लॉक की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख शशिकला यादव पत्नी मनोज यादव वार्ड संख्या दो रसूलपुर से निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार जंगल अयोध्या प्रसाद वार्ड संख्या 20 से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। इस वार्ड से दावेदारी करने वाले धर्मेंद्र, राज कुमार, पार्वती, लखन व योगेंद्र ने पर्चा वापस ले लिया है। इसी प्रकार मिर्जापुर के वार्ड संख्या 36 से शिवप्रसाद जायसवाल का भी निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

पाली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 49 से सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। इसमें छह लोगों के पर्चा वापस ले लिया है। अब प्रभाकर दुबे की प्रत्याशिता बची है। वह निर्विरोध चुने जा सकते हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर 14 से पांच प्रत्याशियों में से चार लोगों द्वारा पर्चा वापस लेने से शशि प्रताप सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

भटहट प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर वार्ड संख्या 25 जंगल माघी से सरोजा देवी पत्नी राजेश निषाद, वार्ड संख्या 32 से संजू पत्नी वीरेंद्र यादव और वार्ड संख्या 84 से वीना का निर्विरोध चुना जाना तय है।

पादरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जंगल औराही के वार्ड संख्या पांच से चरगांवा के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान और ठाकुरपुर नंबर दो के वार्ड संख्या 49 से उनकी पत्नी संगीता पासवान का भी निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

पिपरौली प्रतिनिधि के अनुसार वार्ड संख्या 38 भौवापार से संजू सिंह, वार्ड संख्या 44 कालेसर से दिलीप, वार्ड संख्या 45 कालेसर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह की पत्नी अंजू सिंह व वार्ड संख्या 87 जंगल जंगल एखलास कुंवर से उर्मिला पत्नी महेंद्र का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।   

जानीपुर प्रतिनिधि के अनुसार गगहा ब्लॉक से क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 24 से संतराजी देवी, वार्ड संख्या 22 से तेज प्रताप चंद, वार्ड संख्या 52 से शिवाजी चंद और वार्ड संख्या 25 से लीलावती देवी का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत चुनाव में दो सगे भाइयों के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीब माने जाने वाले मारकंडेय यादव का निर्विरोध चुना जाना तय होने पर समर्थकों में उत्साह दिखा। इसी तरह क्षेत्र पंचायत संख्या एक से सुखदेव जायसवाल व उनके बड़े भाई वार्ड संख्या 57 से जनार्दन जायसवाल का भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निकटस्थ कहे जाने वाले व पिपराइच प्रमुख प्रत्याशी के दावेदार मारकंडेय यादव का वार्ड संख्या 82 लुहसी से निर्विरोध होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed