{"_id":"606fe641fdf46219ea7652e2","slug":"up-panchayat-election-2021-77-candidates-names-missing-from-voter-list-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Election 2021: यहां 77 प्रत्याशियों के नाम मतदाता सूची से गायब, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat Election 2021: यहां 77 प्रत्याशियों के नाम मतदाता सूची से गायब, जानिए क्या है पूरा मामला
Fri, 09 Apr 2021 10:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के बांसगांव के किशुनपुर उर्फ बगही गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अशोक कुमार प्रत्याशी घोषित किए गए, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची से गायब है। अशोक का आरोप है कि प्रत्याशिता तय होने के बाद मतदाता सूची से 77 नाम गायब किए गए हैं। सच क्या है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
प्रत्याशी के भाई जितेंद्र प्रजापति ने बुधवार को तहसीलदार को प्रार्थनापत्र दिया। उनका आरोप था कि पहले जारी मतदाता सूची में क्रमांक संख्या 296 पर अशोक का नाम अंकित था। इसी आधार पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करा दिया। रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया। अब मतदाता सूची से नाम गायब कर दिया।
प्रार्थनापत्र के आधार पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक राहुल सिंह, लेखपाल व सुपरवाइजर की टीम गठित कर मामले की जांच कराई है। तहसीलदार का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस संबंध में रिटर्निंग आफिसर आनंद राय का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। फाइल देकर ही कुछ कहा जा सकता है।