फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Chunav Result vimla devi died and won gram pradhan election deoria panchayat chunav

UP Panchayat Chunav Result: ग्राम प्रधान पद पर विमला को मिली जीत लेकिन हार गईं जिंदगी की जंग, गांव में छाया मातम

Sun, 02 May 2021 07:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 May 2021 07:59 PM IST
सार

सुबह मौत हुई, दोपहर में ग्राम प्रधान पद पर विजयी घोषित की गईं विमला।

विज्ञापन
UP Panchayat Chunav Result vimla devi died and won gram pradhan election deoria panchayat chunav
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के विकास खंड भागलपुर की ग्राम पंचायत कपूरी एकौना से प्रधान पद की प्रत्याशी विमला देवी (55) की रविवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि दोपहर में आए चुनाव परिणाम में वह विजयी रहीं। उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।  
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत कपूरी एकौना में प्रधान का पद महिला के लिए आरक्षित था। यहां पांच महिला प्रत्याशी आशा देवी, विमला देवी, चंदा देवी, सर्वप्रभा देवी, शोभा देवी मैदान में थीं। इस सीट पर समाजसेवी डॉ राममनोहर त्रिपाठी ने अपनी पत्नी विमला देवी को चुनाव मैदान में उतारा था।
विज्ञापन


शनिवार को विमला देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आनन-फानन परिजन व समर्थक उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह उनकी स्थिति खराब होने लगी तो ऑक्सीजन दिया गया। इसके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर भागलपुर विकास खंड पर हो रही मतगणना में रविवार की दोपहर चुनाव परिणाम आया तो उसमें विमला देवी विजयी रहीं। उनको 556 वोट मिले जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सर्वप्रभा को 348 वोट प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed