फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Chunav Result 2021 Two candidates died before winning election in sant kabir nagar

UP Panchayat Chunav Result 2021: प्रधान पद पर मिली जीत, मगर पहले ही हार गए थे जिंदगी की जंग

Tue, 04 May 2021 06:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 May 2021 06:19 PM IST
सार

पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद की पत्नी दुर्गावती की पहली मई को हो गई थी मौत। भाटपार के प्रधान प्रत्याशी हमीदुल्ला का तीन दिन पूर्व हार्ट अटैक से हो गया था निधन।

विज्ञापन
UP Panchayat Chunav Result 2021 Two candidates died before winning election in sant kabir nagar
पंचायत चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के विकास खंड खलीलाबाद के दो ग्राम पंचायतों में मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम आया तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जीते प्रत्याशी के पक्ष में जैसे-जैसे मतपत्रों की संख्या बढ़ रही थी, वैसे-वैसे समर्थक सिसक रहे थे।
विज्ञापन


वजह यह थी कि जिन दो प्रत्याशियों को जीत मिली, उसमें से एक की मतगणना से ठीक एक दिन पहले कोरोना से मौत हो गई थी। दूसरे प्रत्याशी की तीन दिन पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इन दोनों ग्राम पंचायतों में फिर से चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत धमैचा गांव निवासी पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद की पत्नी दुर्गावती धमैचा गांव से प्रधान पद की प्रत्याशी थीं। दुर्गावती का शनिवार को कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। रविवार को जब परिणाम आया तो वह विजयी हो गईं। बड़े बेटे नित्यानंद ने बताया कि मां के चुनाव जीतने की खुशी है, लेकिन नतीजा जानने से पहले मां की मौत का गम सभी को है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्निंग अफसर डॉक्टर ओपी मिश्र ने बताया कि धमैचा ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी दुर्गावती को 231 मत मिला है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरोजा देवी को 166 मत हासिल हुआ। दुर्गावती 65 मतों से चुनाव जीती हैं।

इसी तरह भाटपार ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर हमीदुल्ला चुनाव जीते हैं। हमीदुल्ला को 221 मत मिला। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी यार मोहम्मद को 185 मत हासिल हुआ। समर्थकों ने बताया कि तीन दिन पूर्व हमीदुल्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। विकास खंड क्षेत्र के धमैचा और भाटपार के प्रधान पद पर जीते प्रत्याशियों की मौत हो जाने से उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। इन दोनों ग्राम पंचायतों में दुबारा चुनाव कराए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। 

डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि रिटर्निंग अफसर की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग को सूचना भेजी जाएगी। आयोग से दुबारा चुनाव कराए जाने की जो तिथि निर्धारित की जाएगी। उसी तिथि पर दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed