फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up panchayat chunav 2021 Presiding officer made drivers of officers in Panchayat elections at gorakhpur

पंचायत चुनाव: अफसरों के वाहन चालकों को बना दिया पीठासीन अधिकारी, बोले- 'कैसे निभा पाएंगे पढ़ने-लिखने वाली यह ड्यूटी'

Wed, 07 Apr 2021 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Apr 2021 10:46 AM IST
सार

  • सीडीओ, अपर आयुक्त समेत कई अफसरों के चालकों को बना दिया पीठासीन अधिकारी
  • ड्यूटी पत्र मिलते ही हाथ-पांव फूले, बोल रहे- पढ़ने-लिखने वाली यह ड्यूटी कैसे निभा पाएंगे

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 Presiding officer made drivers of officers in Panchayat elections at gorakhpur
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के दर्जन भर से अधिक आला अफसरों के वाहन चालकों की पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगा दी गई है। ड्यूटी पत्र हाथ में मिलते ही पांचवीं और आठवीं तक की पढ़ाई करने वाले इन चालकों के हाथ-पांव फूल गए हैं। वे ड्यूटी कटवाने के लिए निर्वाचन कार्यालय से लेकर एडीएम और सीडीओ दफ्तर तक के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


जिन अफसरों के चालकों की पीठासीन अधिकारी पद पर ड्यूटी लगी है, उनमें सीडीओ के वाहन चालक बजरंग बली दुबे, अपर आयुक्त प्रशासन के चालक खजांची प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी के वाहन चालक ओम प्रकाश यादव, उप निदेशक कृषि प्रसार कार्यालय के वाहन चालक राम अचल और परशुराम गुप्ता, राजकीय कृषि विद्यालय में तैनात वाहन चालक गनपति यादव समेत कई अन्य नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


वहां कोई सुनवाई न होने पर कार्रवाई के भय से एक चालक ने तो मंगलवार को एनेक्सी भवन में पहुंचकर पीठासीन अधिकारी के कार्यों का प्रशिक्षण भी ले लिया। सभी एक ही बात दोहरा रहे कि इस पद की जिम्मेदारी कैसे निभाएंगे और यदि वे पीठासीन अधिकारी का काम करेंगे तो साहब लोगों की गाड़ी कौन चलाएगा ?
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने ड्यूटी कटवाने के लिए लिखा पत्र

जिन अफसरों के वाहन चालकों की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी पद लगी है, उनमें से कई ने मंगलवार को प्रभारी अधिकारी कार्मिक व एडीएम फाइनेंस को पत्र लिखकर इस चूक की जानकारी दी । सभी ने अपने-अपने वाहन चालकों की ड्यूटी कटवाने का अनुरोध किया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी चालक की ड्यूटी नहीं कटी थी। कुछ चालकों का तो कहना है कि ड्यूटी कट गई तो ठीक वर्ना जूनियर हाई स्कूल तक की पढ़ाई से वह चुनाव में क्या करेंगे और उसका क्या नतीजा सामने आएगा, उन्हें भी नहीं पता।

प्रभारी अधिकारी कार्मिक/एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। दरअसल चुनाव में ड्यूटी लगाने के लिए सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी गई थी। विभाग ने चालकों के नाम भी भेज दिए। ग्रेड-पे स्केल के मुताबिक सॉफ्टवेयर कर्मचारियों की सूची में से पीठासीन अधिकारी समेत अन्य पदों के लिए नाम चुन लेता है। वरिष्ठ होने की वजह से सभी की पे-स्केल बढ़ गई है। जल्द ही संबंधित वाहन चालकों की ड्यूटी काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed