{"_id":"6076e23684823768c70a31cc","slug":"up-panchayat-chunav-2021-ex-pradhan-distributing-money-in-voters-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Election 2021: महराजगंज में रकम बांटते रंगे हाथ पकड़े गए पूर्व प्रधान, बोले- 'मनरेगा का पैसा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat Election 2021: महराजगंज में रकम बांटते रंगे हाथ पकड़े गए पूर्व प्रधान, बोले- 'मनरेगा का पैसा है'
Wed, 14 Apr 2021 06:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Apr 2021 06:08 PM IST
सार
- रकम बांटते रंगे हाथ पकड़े गए पूर्व प्रधान
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा चटिया के टोला लालपुर का मामला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा चटिया के टोला लालपुर में पूर्व प्रधान अपने समर्थित प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में 'मनरेगा की मजदूरी' कहकर पैसा बांट रहा था। पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया है।
विज्ञापन
आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक का छोटा भाई है। लक्ष्मीपुरखुर्द चौकी इंचार्ज नीरज राय ने बताया कि लोगों से सूचना मिली की चटिया ग्राम सभा के टोला लालपुर में अपने तमाम समर्थकों के साथ पूर्व ग्राम प्रधान सतेंद्र नाथ द्विवेदी (राजू द्विवेदी) द्वारा अपने समर्थक प्रत्याशी के पक्ष में ग्रामीणों में पैसा बांटा जा रहा हैं।
विज्ञापन
इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर देखा कि एक रजिस्टर में गांव के तमाम लोगों का नाम लिखा हुआ है। इन्हें बारी-बारी से बुलाकर पैसा दिया जा रहा हैं। पूछने पर बताया कि मनरेगा की मजदूरी बांटी जा रही है। इस बारे में किसी ने सटीक जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
आरोपी सतेंद्र नाथ द्विवेदी के खिलाफ आचार संहिता का उलंघन करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।