फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up panchayat chunav 2021 BJP will create atmosphere in Panchayat elections 2021 at Gorakhpur

UP Panchayat Election 2021: घर-घर दस्तक देकर पंचायत चुनाव में माहौल बनाएंगे भाजपाई

Thu, 08 Apr 2021 08:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Apr 2021 08:26 PM IST
सार

  • कोरोना महामारी की वजह से जनसभा पर ज्यादा जोर नहीं
  • सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण, आईटी सेल की सक्रियता बढ़ेगी

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021 BJP will create atmosphere in Panchayat elections 2021 at Gorakhpur
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। आईटी सेल सक्रिय रूप से केंद्र व राज्य सरकार के कामकाज की जानकारी जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। अब कोरोना महामारी का संकट है। लिहाजा, चुनावी जनसभा पर ज्यादा जोर नहीं रहेगा। घर-घर दस्तक देकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाना है।

विज्ञापन


भाजपा की क्षेत्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बृहस्पतिवार को बेनीगंज स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने की है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तरह ही जिला स्तरीय व्यवस्था का संचालन भाजपा कार्यकर्ता करें, इसीलिए पंचायत चुनाव को गंभीरता से लिया गया है। कार्यकर्ता चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व मंत्री अब प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाकर जीत सुनिश्चित कराएं। अधिकृत प्रत्याशी ही पार्टी का झंडा बैनर लगा सकता है। अगर कोई दूसरा प्रत्याशी झंडा या बैनर लगाकर भाजपा से चुनाव लड़ने का दावा करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आशु, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय चुनाव प्रबंधन सह संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी, सौरभ अग्निहोत्री, अनादि प्रिय पाठक, इंद्र कुमार निगम, पीयूष मिश्रा, विशाल पांडे, समीर श्रीवास्तव, सूरज निगम, पंकज जयसवाल, सचिन गुप्ता, राहुल चौबे, पवन चतुर्वेदी, दीपक गुप्ता मौजूद रहे।


क्षेत्रीय वार रूम का शुभारंभ आज
क्षेत्रीय अध्यक्ष के मुताबिक पंचायत चुनाव की तैयारी व मानीटरिंग के लिए बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर वार रूम स्थापित किया गया है। इसकी शुरूआत शुक्रवार को सुबह 11 बजे होगा। इसके माध्यम से गोरखपुर, बस्ती व आजमगढ़ मंडल के 10  जिलों में चुनाव का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय सोशल मीडिया और आईटी सेल के साथ ही जिला, मंडल और वार्ड की टीमें लगातार मानीटरिंग करेंगी





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed