फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Nikay Chunav 2023 Election symbol allotted in Gorakhpur

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में चुनाव चिह्न आवंटित, ज्यादातर लोगों को मिला पसंदीदा सिंबल

Sat, 22 Apr 2023 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Apr 2023 03:11 PM IST
सार

गैर मान्यता प्राप्त दलों के लिए निर्धारित 100 से अधिक चिह्नों में से प्राथमिकता के आधार पर चिह्न आवंटित किया गया। अध्यक्ष व मेयर पद के लिए अनार, अलाव और आदमी, पार्षद व सभासद पद के लिए ''आम'', ''त्रिशूल'' अनाज ओसाता किसान आदि चिह्न के लिए अधिक आवेदन आए।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Election symbol allotted in Gorakhpur
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के तहत मेयर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों को शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। मान्यता प्राप्त दलों के चुनाव चिह्न तो पहले से तय है। निर्दल प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न को लेकर काफी उत्साह दिखाई पड़ा।

विज्ञापन


ज्यादातर को अपनी पसंद का चुनाव चिह्न मिल गया। माना जा रहा है कि अब चुनाव प्रचार और तेज हो जाएगा क्योंकि निर्दल प्रत्याशी नाम से ज्यादा चुनाव चिह्न बताकर ही अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को गैर मान्यता प्राप्त दलों के लिए निर्धारित 100 से अधिक चिह्नों में से प्राथमिकता के आधार पर चिह्न आवंटित किया गया। अध्यक्ष व मेयर पद के लिए अनार, अलाव और आदमी, पार्षद व सभासद पद के लिए ''आम'', ''त्रिशूल'' अनाज ओसाता किसान आदि चिह्न के लिए अधिक आवेदन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ चुनाव चह्नों पर एक से अधिक उम्मीदवारों का दावा था इसलिए लाटरी के जरिए आवंटन किया गया। सभी आरओ ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर उम्मीदवारों के नाम व उन्हें आवंटित चिह्न उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे। इसी के आधार पर मतपत्रों की छपाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed