{"_id":"6719b22e6c0f0777480f5dd7","slug":"up-news-female-ias-officers-across-country-are-being-targeted-by-a-lunatic-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इस शख्स के निशाने पर है देशभर की महिला आईएएस... करता है ये 'गंदी हरकत'; पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इस शख्स के निशाने पर है देशभर की महिला आईएएस... करता है ये 'गंदी हरकत'; पुलिस भी हैरान
Thu, 24 Oct 2024 10:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:38 AM IST
सार
देशभर की महिला आईएएस एक सिरफिरे के निशाने पर है। सिरफिरा महिला आईपीएस पर अश्लील कमेंट कर रहा है। गोरखपुर के एसपी सिटी ने एक्स को मेल भेजकर आरोपी की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
UP News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्स पर सक्रिय सिरफिरे के निशाने पर देशभर की महिला आईएएस अफसर हैं। वह अश्लील कमेंट कर उनको परेशान कर रहा है। खुद को भ्रष्टाचार विरोधी बताने वाला सिरफिरे ने गोरखपुर में तैनात रहीं एक आईएएस के बारे में भी अश्लील कमेंट किए हैं।
संज्ञान लेकर साइबर सेल और थाने ने जांच शुरू की है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने आरोपी की पहचान के लिए एक्स को ईमेल भेजकर आईपी एड्रेस मांगा है। जानकारी के अनुसार, सिरफिरे ने सोशल मीडिया के एक्स पर स्टॉप करप्शन नाम से प्रोफाइल बनाया है।
उसके निशाने पर सिर्फ महिला आईएएस हैं। इसके अलावा उसने कभी पुरुष अफसर पर कोई कमेंट नहीं किया है। वह देशभर की कई आईएएस पर अश्लील कमेंट कर चुका है।
महिला आईएएस पर अश्लील कमेंट
इसके बाद भी अभी तक कहीं भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच उसने सीएम सिटी का जिक्र करते हुए एक महिला आईएएस पर अश्लील कमेंट कर दिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोरखपुर पुलिस ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया।

आखिर कौन है ये?
साइबर थाने के एक्सपर्ट स्क्रीनशॉट लेकर अब यह जानकारी करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह कौन है। इस तरह की हरकत वह क्यों कर रहा है। एक्स को रिपोर्ट करने के बाद भी उसकी गतिविधि पर रोक नहीं लग पाई है। इसलिए पुलिस ने अब लीगल मेल करके जानकारी मांगी है। ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।
एक्स पर महिला आईएएस पर टिप्पणी करने की जानकारी हुई है। साइबर एक्सपर्ट पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। एक्स को जानकारी के लिए मेल किया गया है। जांच कर पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करेगी। -अभिनव त्यागी, एसपी सिटी