फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP JEE Exam will be held at 10 centers for five days from today

यूपीजेईई: आज से पांच दिनों तक 10 केंद्रों पर होगी परीक्षा, तीन पालियों में 24985 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 31 Aug 2021 08:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 08:02 AM IST
सार

प्रदेश में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 से अधिक स्ववित्तपोषित पॉलिटेक्निक हैं। गोरखपुर में ही तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में करीब सात हजार से अधिक सीटें मौजूद हैं।

विज्ञापन
UP JEE Exam will be held at 10 centers for five days from today
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से यूपीजेईई-2021 का आगाज मंगलवार से शहर के दस केंद्रों पर ऑनलाइन होगा। चार सितंबर तक चलने वाली परीक्षा में 24985 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पूर्व पहुंचना होगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 147 राजकीय पॉलिटेक्निक, 19 सहायता प्राप्त और 1200 से अधिक स्ववित्तपोषित पॉलिटेक्निक हैं। गोरखपुर में ही तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलिटेक्निक में करीब सात हजार से अधिक सीटें मौजूद हैं। प्रवेश परीक्षा का प्रथम नोडल अधिकारी राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार और द्वितीय नोडल अधिकारी राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एके मिश्रा को बनाया गया है। तीन पालियों में सुबह आठ से साढ़े दस, दोपहर 12 से ढाई और शाम चार से साढ़े छह बजे तक होगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड परिषद की वेबसाइट jeecup.nic.in से डाउन लोड कर सकते हैं।
विज्ञापन



 

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

साईं कृपा ऑनलाइन सेंटर, जंगल सुभान अली, विमल महिला महाविद्यालय पादरी बाजार, मोनेंटो वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड आजाद चौक, आयुष ऑनलाइन सेंटर जेल बाईपास रोड, शिव ऑनलाइन सेंटर संतोष नगर, कैविलियर अनिमेशन बरगदवां क्रासिंग, वैष्णवी डिजिटल जोन, श्रृष्टि ऑनलाइन, बीआईटी गीडा, गोल्डन फयुचर प्वाइंट

प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
31 अगस्त से 2 सितंबर तक ग्रुप ए, 3 सितंबर को ग्रुप ई 1 और ई 2 और चार सितंबर को ग्रुप बी, सी,डी, एफ,जी, एच और आई, के 1, के 2, के 3, के 4, के 5, के 6, के 7 और के 8 ग्रुप की परीक्षाएं होंगी।

मॉस्क लगाना अनिवार्य, कक्षा में ले जा सकेंगे सैनिटाइजर
प्रवेश परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष के अंदर एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन के साथ सैनिटाइजर को ले जाने की अनुमति होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed