फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   up-gram-panchayat-election-result-2021-in siddharth nagar latest News update

UP Panchayat Election Result 2021: सिद्धार्थनगर में बड़ी कुर्सी की लड़ाई में मैदान से पहले ही बाहर हुए दिग्गज

Tue, 04 May 2021 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 May 2021 02:13 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के कई दावेदार हारे सदस्य पद का चुनाव, चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी और जनकनंदिनी चौरसिया हारी

विज्ञापन
up-gram-panchayat-election-result-2021-in siddharth nagar latest News update
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के पंचायत चुनाव में सबसे बड़ी कुर्सी जिला पंचायत अध्यक्ष की लड़ाई से पहले ही दावेदारों में शामिल दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सत्ताधारी पार्टी के कई दावेदार मैदान से बाहर हो गए। वहीं, कई ब्लॉकों में प्रमुख पद के भी कई दावेदार क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का चुनाव हार गए।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी इस बार महिला के लिए आरक्षित है। इसके प्रबल दावेदारों में शामिल बढ़नी ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या सात से भाजपा प्रत्याशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी चुनाव हार गईं।
विज्ञापन


वहीं, अध्यक्ष की दावेदारों में शामिल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जनकनंदिनी चौरसिया भी उसका ब्लॉक के जिला पंचायत वार्ड संख्या 40 से चुनाव हार गयीं। जबकि सपा नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूजा यादव डुमरियागंज के जिला पंचायत वार्ड संख्या 17 से चुनाव जीतने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव हारने वालों में भाजपा के कई दिग्गजों के परिजन भी शामिल हैं, जो खुद को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल मानते थे। इनमें भाजपा के दो पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।

उसका ब्लॉक में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित प्रमुख की कुर्सी के दावेदारों में शामिल दयाराम लोधी के परिजन भी क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का चुनाव हार गए हैं। ऐसे में वह प्रमुख की रेस से पहले ही बाहर हो गए। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में भी प्रमुख पद के कई दावेदार क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) चुनाव हार जाने से पहले ही मैदान से बाहर हो गए।


चार बार हुई काउंटिंग
डुमरियागंज के तुर्कवलिया और झहरांव से बीडीसी सदस्य पद पर कांटे की टक्कर थी। दोनों प्रत्याशियों की मांग पर तीन बार पुनर्मगणना हुई। उसके बाद प्रत्याशी निधि तिवारी तीन वोट से विजयी घोषित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed