फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP government suspended Former bade Babu in police office Due to taking bribe in gorakhpur

दरोगा से रिश्वत लेते पकड़ा गया था पुलिस ऑफिस का बड़ा बाबू , शासन ने किया बर्खास्त

Mon, 26 Oct 2020 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Oct 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
UP government suspended Former bade Babu in police office Due to taking bribe in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पुलिस कार्यालय में बतौर बड़े बाबू तैनात रहे ज्ञानेंद्र सिंह को शासन से बर्खास्त कर दिया गया है। इसकी चिट्ठी एसएसपी के पास पहुंच गई है। जून 2019 में एंटी करप्शन टीम ने दरोगा से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। टीम के सदस्यों ने ज्ञानेंद्र के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैम्पियरगंज थाने के बलुआ चौकी पर तैनात रहे दरोगा पंकज यादव ने बेटी की तबीयत खराब होने पर लखनऊ के अस्पताल में इलाज कराया था। इलाज में काफी पैसे खर्च हुए थे। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के तौर पर उनकी 1.80 लाख रुपये की फाइल तैयार हुई थी।
विज्ञापन


दरोगा पंकज यादव ने एसएसपी कार्यालय में तैनात बड़े बाबू ज्ञानेंद्र सिंह से गुजारिश की कि उनकी फाइल जल्द निस्तारित करा दें। वह काफी दिनों तक बाबू के पास जा रहे थे। फाइल को एसएसपी के सामने प्रस्तुत कर रुपये दिलाने की गुहार लगा रहे थे। दरोगा ने काफी दिनों तक गुजारिश की पर फाइल निस्तारित नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने आरोप लगाया कि बाबू द्वारा फाइल को एसएसपी के सामने पेश करने के लिए 10 प्रतिशत के हिसाब से 18 हजार रुपये घूस मांगा जा रहा था। उसने 5000 रुपये देने को कहा लेकिन लेकिन बड़ा बाबू ने इनकार कर दिया।

13 जून को लखनऊ पहुंचकर एंटी करप्शन के तत्कालीन एसपी राजीव मल्होत्रा से शिकायत की। उनकी शिकायत पर हफ्ते भर के अंदर ही लखनऊ की टीम इंस्पेक्टर हरि सिंह की अगुवाई में गोरखपुर पहुंची और दरोगा पंकज को रुपये लेकर बड़ा बाबू के पास भेजा दिया। दोपहर बाद दो बजे का वक्त था, दरोगा पंकज ने बड़े बाबू के ऑफिस में पहुकर उन्हें 5000 रुपये देकर बाकी रकम बाद में देने को कहा।

इस दौरान वहां पर मौजूद टीम ने बड़े बाबू को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बाबू ज्ञानेंद्र सिंह को कैंट पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जेल से रिहा होने के बाद बड़े बाबू पुलिस कार्यालय में ही तैनात थे। शासन ने ज्ञानेंद्र सिंह के अमर्यादित आचरण को लेकर बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed