फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Elections Exit Poll 2022 4 PM and Deshbandu Survey alive Hopes of SP

UP Elections Exit Poll 2022: इस एग्जिट पोल से सपा की उम्मीदें कायम, जानिए क्या लगाया है अनुमान

Tue, 08 Mar 2022 05:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Mar 2022 05:14 PM IST
सार

एग्जिट पोल की अगर बात की जाए तो भाजपा 150 सीटों तक सिमटती दिख रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 244 सीटें तक जीतने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
UP Elections Exit Poll 2022 4 PM and Deshbandu Survey alive Hopes of SP
अखिलेश यादव। (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सात चरणों का मतदान खत्म हो गया है। सबकी निगाहें 10 मार्च पर टिक गईं हैं। इसी दिन यूपी चुनाव 2022 का परिणाम आने वाला है। यूपी में सरकार बनाने के लिए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस दावा कर रही है। वहीं ऐसे में चुनावी एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल भी जारी कर दिए हैं। हालांकि सभी ने भाजपा सरकार फिर से आने का दावा किया लेकिन 4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है इस बार सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार, पूर्वी यूपी में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। यहां पीएम मोदी काशी से सांसद हैं, वहीं सीएम योगी का गोरखपुर में अपना मजबूत आधार है। यही बात विपक्ष के लिए भी लागू हो तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी आजमगढ़ से सांसद हैं। जो सत्ता पक्ष का चैन लिए बैठे हैं।
विज्ञापन


पूर्वांचल में चुनाव के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी ने खूब प्रचार किया था। इसके बावजूद इन दो सर्वे के अनुसार नतीजे अखिलेश यादव की सरकार 2022 में बनते दिख रही है। देशबंधु के एग्जिट पोल की अगर बात की जाए तो भाजपा 150 सीटों तक सिमटती दिख रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 244 सीटें तक जीतने का दावा कर रही है। वहीं तमाम एग्जिट पोल की तरह ही देशबंधु ने भी बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और अन्य का प्रदर्शन इस बार भी खराब रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे का अनुमान है कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घट जाएगा। 2017 में भाजपा को 39.67 प्रतिशत वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32 प्रतिशत रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82 प्रतिशत से बढ़कर 41 प्रतिशत तक पहुंचने की अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed