{"_id":"622737af47121f73e839a6ff","slug":"up-elections-exit-poll-2022-4-pm-and-deshbandu-survey-alive-hopes-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Elections Exit Poll 2022: इस एग्जिट पोल से सपा की उम्मीदें कायम, जानिए क्या लगाया है अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Elections Exit Poll 2022: इस एग्जिट पोल से सपा की उम्मीदें कायम, जानिए क्या लगाया है अनुमान
Tue, 08 Mar 2022 05:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Mar 2022 05:14 PM IST
सार
एग्जिट पोल की अगर बात की जाए तो भाजपा 150 सीटों तक सिमटती दिख रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 244 सीटें तक जीतने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव। (फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सात चरणों का मतदान खत्म हो गया है। सबकी निगाहें 10 मार्च पर टिक गईं हैं। इसी दिन यूपी चुनाव 2022 का परिणाम आने वाला है। यूपी में सरकार बनाने के लिए भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस दावा कर रही है। वहीं ऐसे में चुनावी एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल भी जारी कर दिए हैं। हालांकि सभी ने भाजपा सरकार फिर से आने का दावा किया लेकिन 4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है इस बार सपा की सरकार बनेगी।
सर्वे के अनुसार, पूर्वी यूपी में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। यहां पीएम मोदी काशी से सांसद हैं, वहीं सीएम योगी का गोरखपुर में अपना मजबूत आधार है। यही बात विपक्ष के लिए भी लागू हो तो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी आजमगढ़ से सांसद हैं। जो सत्ता पक्ष का चैन लिए बैठे हैं।
पूर्वांचल में चुनाव के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी ने खूब प्रचार किया था। इसके बावजूद इन दो सर्वे के अनुसार नतीजे अखिलेश यादव की सरकार 2022 में बनते दिख रही है। देशबंधु के एग्जिट पोल की अगर बात की जाए तो भाजपा 150 सीटों तक सिमटती दिख रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 244 सीटें तक जीतने का दावा कर रही है। वहीं तमाम एग्जिट पोल की तरह ही देशबंधु ने भी बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और अन्य का प्रदर्शन इस बार भी खराब रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सर्वे का अनुमान है कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घट जाएगा। 2017 में भाजपा को 39.67 प्रतिशत वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32 प्रतिशत रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82 प्रतिशत से बढ़कर 41 प्रतिशत तक पहुंचने की अनुमान है।