फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP CM Yogi Adityanath honour to farmer in Gorakhpur

मुख्यमंत्री योगी बोले-प्रदेश का आर्थिक बैकबोन बनेगा पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे

Sat, 18 Jan 2020 09:24 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 18 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath honour to farmer in Gorakhpur
गीडा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधन करते मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amarujala
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित किसानों के सम्मान समरोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे, विकास के साथ ही आर्थिक उन्नयन की दृष्टि से प्रदेश का बैकबोन भी बनेंगे।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम तेजी से चल रहा है। इस साल के अंत तक इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। बताया कि इसी महीने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी काम शुरू हो जाएगा जिसके तहत बुंदेलखंड में ही डिफेंस गलियारा भी बनेगा। इसी तरह मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


समारोह में लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए सबसे पहले जमीन देने वाले किसानों को साधुवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी संवाद और समन्वय से ही विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है। बिना सामूहिक योगदान के विकास संभव नहीं है इसलिए शासन, प्रशासन, किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी आपसी संवाद और समन्वय से विकास को आगे बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि किसान आगे आए तो सरकार ने भी उनका पूरा ध्यान रखा। उन्हें अच्छा मुआवजा दिया गया। समयबद्ध तरीके से उनके बैंक खातों में रकम पहुंची। सरकार ने बीच में कहीं भी दलाली-भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं बनने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 30 साल से बंद खाद कारखाने की चिमनी इस साल के अंतिम तक धुंआ उठने लगेगा। इसी साल एम्स अपने पूरे रूप में संचालित हो जाएगा जिससे तमाम गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यहां के लोगों को दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू की राह नहीं देखनी होगी। मई-जून तक चिड़ियाघर शुरू हो जाएगा।


पिपराइच की नई चीनी मिल में अब तक 15 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है। तीन साल पहले तक जहां एयरपोर्ट से सिर्फ  एक उड़ान होती थी वहां से वर्तमान में आठ फ्लाइट की सुविधा हो गई है। इसमें दिल्ली के लिए तीन उड़ाने हैं। इस दौरान सदर सांसद रवि किशन, विधायक शीतल प्रसाद, संत प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, सीईओ संजीव रंजन, सीडीओ हर्षिता गुप्ता,एडीएम (फाइनेंस) राजेश सिंह समेत कई प्रशासनिक व गीडा के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed