फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP CM Yogi Adityanath becomes Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University in Gorakhpur

बड़ी खबर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बने निजी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, जानिए कहां

Sun, 20 Jun 2021 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Jun 2021 03:33 PM IST
सार

एमपी पीजी कॉलेज जंगल धुसड़ के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव को कुलसचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath becomes Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University in Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ व महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, बालापार, गोरखपुर के कुलाधिपति बने हैं। इस निजी विश्वविद्यालय के कुलपति हैं मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी तथा प्रति कुलाधिपति प्रो. यूपी सिंह को बनाया गया है। विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की पहली बैठक भी 24 जून को होगी।
विज्ञापन

 
दरअसल, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक आदर्श विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। इस विश्वविद्यालय में इसी सत्र से अध्यापन कार्य भी शुरू होने वाला है। विश्वविद्यालय कार्यसमिति का प्रस्तावित प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
एमपी पीजी कॉलेज जंगल धुसड़ के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव को कुलसचिव नियुक्त किया गया है। डॉक्टर राव ने बताया कि कार्यसमिति में आठ सदस्य हैं। कार्यसमिति की पहली बैठक 24 जून को दोपहर एक बजे से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सभागार में आयोजित किया गया है। बैठक की कार्यवृत्त शीघ्र ही सभी सम्मानित सदस्यों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य नामित

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 के तहत महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आरोग्य धाम, सोनबरसा की कार्य परिषद सदस्य भी नामित कर दिए गए हैं। कार्य परिषद की अध्यक्षता कुलपति रिटायर्ड मेजर जनरल डॉ. अतुल बाजपेयी करेंगे। कुल सचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव कार्य परिषद के पदेन सचिव होंगे।  

सदस्यों में धर्माचार्या महंत योगी मिथिलेश नाथ, महाराणा प्रताप इंटर कालेज के पूर्व प्राचार्य रामजन्म सिंह, अधिवक्ता प्रमथ नाथ मिश्र, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएम सिन्हा, आयुर्वेदाचार्य डॉ. एसएन सिंह, गुरु श्रीगोरक्षनाथ कालेज आफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य डॉ. डीएस अजीथा और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शिक्षाशास्त्र विभाग की आचार्य प्रो. शोभा गौड़ शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ब्रह्मदेव कार्य परिषद में बतौर सदस्य शासन के प्रतिनिधि होंगे।

इन पाठ्यक्रमों का होगा संचालन
बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीडीएस, एमबीबीएस, बीफार्मा (आयुर्वेद व एलोपैथ), डीफार्मा (आयुर्वेद व एलोपैथ), बीएससी एलटी, बीए/बीएससी यौगिक साइंस, बीएससी एजी, बीए आनर्स, बीएससी आनर्स (मैथ व बायो), बीएससी कंप्यूटर, बीकाम, बीएड, बीएससी-बीएड, बीए-बीएड, बीपीएड, पैरा मेडिकल का सटफिकेट, बीसीए, बीबीए, डिप्लोमा और डिग्री कोर्स, शास्त्री आनर्स आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed