{"_id":"601306bb8ebc3e2c542f16b4","slug":"up-board-examination-will-be-done-on-210-centers-provisional-list-released-gorakhpur-city-news-gkp382597126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 210 केंद्रों पर होगी परीक्षा, अनंतिम सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 210 केंद्रों पर होगी परीक्षा, अनंतिम सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड : 210 केंद्रों पर होगी परीक्षा, अनंतिम सूची जारी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। प्रस्तावित सूची के मुताबिक जहां 13 नए विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। वहीं पिछले साल केंद्र की सूची में शामिल 29 विद्यालयों को बाहर कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन कुल 210 केंद्रों पर होगा।
कोरोना संकट के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से बोर्ड ने नवंबर में जारी केंद्र निर्धारण नीति में बदलाव किया था। पहले जारी नीति में प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए 36 वर्गफीट (3.34 वर्गमीटर) का क्षेत्रफल निर्धारित था। अब प्रत्येक परीक्षार्थी के बीच 6 वर्गफीट की दूरी का मानक रखा गया है। अब प्रत्येक परीक्षार्थी को 25 वर्गफीट (2.32 वर्गमीटर) स्थान मिलेगा। चारों दीवारों से 6 फीट दूरी की आवश्यकता समाप्त होने से अब एक कमरे में 23 बच्चे बैठ सकेंगे। 25 नवंबर 2020 को जारी नीति में न्यूनतम 150 और अधिकतम 800 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र निर्धारित करने की बात थी। लेकिन अब तक न्यूनतम 250 और अधिकतम 1200 छात्रों के बैठने का नियम लागू किया गया है। यानि पहले प्रत्येक पाली में जहां अधिकतम 400 बच्चे बैठ सकते थे वहीं अब एक पाली में अधिकतम 600 बच्चों को एक स्कूल में परीक्षा दिलाई जा सकेगी। इससे बड़े स्कूलों की धारण क्षमता का समुचित उपयोग हो सकेगा।
अब 22 फरवरी तक जारी होगी केंद्रों की सूची
केंद्र निर्धारण नीति संशोधित करने के साथ ही समय सारिणी में भी संशोधन किया गया है। पहले 9 फरवरी तक केंद्रों की अंतिम सूची जारी होनी थी। अब 22 फरवरी तक अंतिम सूची जारी हो सकेगी।
विज्ञापन
30 तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने 30 जनवरी तक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से आपत्ति मांगी है। यह आपत्ति विद्यालय ई-मेल आईडी diosgkp@gmail.com पर दर्ज करा सकते हैं।
बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करते हुए 210 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बोर्ड से सूची जारी होने के बाद विद्यालयों से आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीआईओएस